{"_id":"5ac76edf4f1c1bc1618b5d8f","slug":"81523019487-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने सचिव के वेतन वृद्धि पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने सचिव के वेतन वृद्धि पर लगाई रोक
Updated Fri, 06 Apr 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ ने सचिव के वेतन वृद्धि पर लगाई रोक
अनुपस्थित मिले एडीओ पंचायत का एक दिन का वेतन
तकनीकी सहायक का मानेदय रोका
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। सुबह शौचालयों और आवासों का निरीक्षण करने निकले सीडीओ ने लापरवाही पर एक सचिव के वेतनवृद्धि रोकने के आदेश जारी कर रोजगार सेवक को मनरेगा का भुगतान शीघ्र करने की चेतावनी दी है। वहीं निरीक्षण के समय अनुपस्थित मिले एडीओ पंचायत का एक दिन का वेतन और तकनीकी सहायक का एक दिन का मानदेय रोकने के भी निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार सुबह सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह सुबह पूरनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत ताल्लुके चांदपुर में शौचालय व आवासों का निरीक्षण करने जा पहुंचे। इस दौरान शौचालय व आवासों का आधा-अधूरा निर्माण मिला, बेस लाइन सर्वे के आधार पर शौचालयों की डिमांड नहीं भेजने पर उन्होंने सचिव जितेंद्र कुमार की फटकार लगाई और एक साल के वेतन वृद्धि पर रोक लगाने के निर्देश दे दिए। मनरेगा अंश का भुगतान नहीं करने पर रोजगार सेवक राकेश कुमार को चेतावनी दी गई है तो वहीं निरीक्षण के दौरान अनुपस्थिति मिले एडीओ पंचायत कौशलेंद्र सिंह चौहान का एक दिन का वेतन और तकनीकी सहायक भगवान स्वरूप का एक दिन का मानदेय रोकने के निर्देश जारी किए हैं।
------