फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सनेड़ी तटबंध के स्परों को बचाने को कराए गए बचाव कार्य शारदा की भेंट चढ़े

सनेड़ी तटबंध के स्परों को बचाने को कराए गए बचाव कार्य शारदा की भेंट चढ़े

Mon, 24 Jul 2017 07:02 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
सनेड़ी तटबंध के स्परों को बचाने को कराए गए बचाव कार्य शारदा की भेंट चढ़े
पीलीभीत। शारदा सागर खंड द्वारा नलडेंगा में सनेड़ी तटबंध पर बने स्परों को बचाने के लिए कराया गया कार्य कटान के चलते नदी की भेंट चढ़ गया। अब स्परों के शेष बचे भाग के कटान का खतरा पैदा हो गया है। वहीं शारदा नदी सनेड़ी तटबंध के करीब पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसके पीछे शारदा सागर के अभियंताओं की लापरवाही है जिन्होंने बरसात से पहले यहां एक भी कार्य नहीं कराया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने शारदा डैम को शारदा नदी से सुरक्षित रखने को सनेड़ी तटबंध बनाने के साथ बांध के किनारे पत्थर की बड़ी ठोकरें बनाई थीं। इसकी देखभाल की जिम्मेदारी शारदा सागर खंड के पास थी, लेकिन अभियंताओं के कोई ध्यान न देने के कारण ठेकेदारों ने मनमानी करते हुए मनमाफिक कार्य कराया। यहां लगे तार के जाल सड़ने लगे और गत वर्ष स्पर संख्या 18 व 19 का काफी हिस्सा नदी की भेंट चढ़ गया था। इसके बाद जब मामला अखबारों की सुर्खियां बना, तब शारदा सागर के अभियंताओं को बचाव कार्य की याद आई। अभियंताओं ने स्परों की नोज (अगले भाग) पर बचाव कार्य कराए। कहा गया कि बरसात के बाद कार्य होगा, लेकिन पूरा वर्ष बीत गया लेकिन धेले भर का कार्य नहीं कराया गया। अब पुन: बरसात ने दस्तक दी तो फिर स्परों के नोज पर कार्य के नाम पर खानापूरी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

दो दिन पहले जब शारदा नदी ने सनेड़ी तटबंध की ओर कटान शुरू किया तो स्पीर संख्या 19 पर कराया गया कार्य शारदा में समा गया। इससे पड़ोस के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बताते चलें कि सनेड़ी तटबंध के बने बांध से नदी मात्र दस मीटर की दूरी पर है। बांध के अपस्ट्रीम के बाहरी हिस्से में नौतेला झील पड़ती है। उसके बाद महत्वपूर्ण शारदा डैम है। ऐसे में बचाव कार्य इसी दस मीटर के दायरे में होते तो आज स्थिति बदतर नहीं होती। यदि इसी तरह से लापरवाही रही और स्पर बहते रहे तो स्थिति और भी बिगड़ सकती है। मालूम हो कि शारदा नदी बाढ़ खंड के अधीन है, लेकिन सनेड़ी तट बंध का भाग शारदा सागर की देखरेख में चला आ रहा है। उसे बाढ़ खंड को स्थानांतरित नहीं किया गया। जिसके चलते यहां स्थिति और भी बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
रमनगरा बुझिया में नवनिर्मित कटर भी नदी में समाए
रमनगरा बुझिया में बाढ़ खंड के द्वारा बनवाए जा रहे कटर एक-एक कर नदी में समाते जा रहे हैं। यहां बाढ़ खंड के अभियंताओं ने टेंडर होने के डेढ़ माह बाद बचाव कार्य शुरू कराए हैं। यहां लगभग 34 कटर बनाए जाने हैं। हालांकि यहां बरसात पूर्व कार्य कराया जा सकता था, लेकिन खाऊ कमाऊ नीति के चलते यहां बरसात शुरू होने पर बचाव कार्य शुरू किए गए। बाढ़ खंड के अभियंता बताते हैं कि नदी ने यहां पर गोलाई में कटान शुरू किया था। अब पानी बढ़ा है तो नीचे से रेत को काट रहा है। ऐसे में लगाए गए बोरे पानी में समा रहे हैं। उन्हें रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed