{"_id":"5c5c7e15bdec2211a00c7d6a","slug":"71549565461-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन बाद नहर किनारे झाड़ियों में फंसा मिला छात्रा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन बाद नहर किनारे झाड़ियों में फंसा मिला छात्रा का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा (पीलीभीत)। अज्ञात कारणों के चलते बंडा (शाहजहांपुर) क्षेत्र में मकसूदापुर बड़ी नहर में छलांग लगाने वाली बीएससी की छात्रा आसना का शव सात दिन बाद झाड़ियों में फंसा मिल गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन शव को घर ले आए और बिना कार्रवाई अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को भी नहीं दी गई है।
बिलसंडा थाना क्षेत्र के मोहल्ला हाथीखाना निवासी मजदूर प्रवीण शुक्ला की पुत्री बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा आसना शुक्ला 30 जनवरी की तड़के घर से चुपचाप निकल गई और छह किलोमीटर दूर बंडा शाहजहांपुर क्षेत्र में मकसूदापुर बड़ी नहर में छलांग लगा दी थी। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे थे। आसना के नहर में छलांग लगाने के पीछे कोई कारण परिवार नहीं बता सका था। सिर्फ यही कहा था कि आसना कई दिनों से गुमसुम थी। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं लग सका था। परिवार के लोग स्थानीय लोगों को अपना नंबर दे आए थे। बृहस्पतिवार दोपहर नहर पुल से दो किलोमीटर आगे की तरफ झाड़ियों में एक युवती का शव फंसा दिखाई दिया। इस पर बकरी चराने गए स्थानीय लोगों ने आसना के परिवार को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन वहां पहुंच गए और शव की शिनाख्त आसना के रूप में की। वह शव को घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका चार भाइयों की इकलौती बहन थी।