{"_id":"5b8597ee42c792465f7cf8a1","slug":"71535481838-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे घंटे की बारिश के बाद जलभराव बना मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे घंटे की बारिश के बाद जलभराव बना मुसीबत
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28पीबीटीपी-3 से 8
आधे घंटे की बारिश शहरवासियों के लिए बनी मुसीबत
बारिश से शहर की सड़कों पर भरा पानी, दोपहर बाद मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। मंगलवार को सुबह आधे घंटे हुई बारिश से जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली वहीं उन्हें शहर की पॉश कालोनियों समेत कई अन्य स्थानों पर जलभराव होने के कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। चोक नालों के कारण पालिका की लापरवाही भी शहर में कई जगह देखने को मिली। बारिश रुकने के दो घंटे बाद भी जलभराव से लोग जूझते नजर आए। शहर में जगह-जगह हुए जलभराव से घंटों तक लोगों को घरों में कैद रहना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत अशोक कॉलोनी, स्टेशन रोड, शहजी मियां दरगाह, राजा बाग मोहल्ले के लोगों को हुई।
शहर में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण जरा सी बरसात में शहर में जलभराव की स्थिति हो जाती है। पिछने दिनों हुई झमाझम बारिश ने पालिका प्रशासन के नाला सफाई की पोल खोल कर रख दी थी। बावजूद जलनिकासी की व्यवस्था को पालिका प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया। नतीजतन लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शुरु हुई बारिश आधे घंटे तक जारी रही। बारिश से जहां शहर की पॉश कॉलोनी अशोक नगर, गोदावरी, बल्लभनगर समेत शहर के अन्य कई गली मोहल्लों में जलभराव की स्थिति रही वहीं दूसरी ओर सरकारी कार्यालय भी जलमग्न दिखे। बारिश के साथ नाली का पानी सड़कों पर ओवरफ्लो कर रहा था। शहर के नौगवां चौराहे का तो बुरा हाल था। रोड पर हुए गड्ढे में जलभराव के कारण कई लोग गिरने से बचे। रोड पर पानी होने के कारण वाहन चालकों को यह समझ में नहीं आ रहा था कि उनका अगला कदम कहीं गड्ढे में तो नहीं जा रहा। कुछ दिन पहले ही शाहजी मियां का उर्स संपन्न हुआ है। उर्स में लगे मेले के दौरान काफी पालिथीन, कागज, कपड़े व अन्य वेस्ट सामग्री नालियों में जमा थी। पालिका प्रशासन ने उर्स संपन्न होने के कई दिन बाद भी वहां नालियोें की सफाई नहीं कराई। जिसके चलते इस हल्की बारिश के बाद भी निकास अभाव में बरसात का गंदा पानी शाहजी मियां दरगाह वाली गली में भर गया। घंटों यह जल भराव रहा, जिसके चलते लोगों को वहां खासी असुविधा हुई।
------