{"_id":"5acfb0184f1c1bd73d8b4cc1","slug":"71523560472-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाठशाला पुलिस चौकी पर वाहनों से अवैध उगाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाठशाला पुलिस चौकी पर वाहनों से अवैध उगाही
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली सहारनपुर हाइवे स्थित पाठशाला पुलिस चौकी पर वाहन चालकों से अवैध उगाही का मामला प्रकाश में आया है। वाहन चालकों का आरोप है कि पाठशाला पुलिस चौकी पर एक प्राइवेट व्यक्ति प्रत्येक माह की 7 से 16 तारीख तक वाहन चालकों से अवैध उगाही करता है। वाहन चालकों ने उच्चाधिकारियों से उगाही बंद कराने की मांग की।
मामला खेकड़ा थाना क्षेत्र की दिल्ली सहारनपुर हाइवे स्थित पाठशाला पुलिस चौकी का है। वाहन चालकों का आरोप है कि उक्त पुलिस चौकी पर वाहनों से अवैध उगाही करने के लिए एक प्राइवेट व्यक्ति को रखा गया है, जो चौकी से गुजरने वाले वाहनों से एंट्री के नाम पर अवैध उगाही करता है। वह वाहन चालकों को एक पर्ची भी देता है, इसके आधार पर चौकी से गुजरने वाला कोई भी वाहन चालक उसे परेशान नहीं कर सकता। वाहन चालकों से दो से तीन सौ रुपये तक वसूले जाते हैं, इससे वाहन चालक खासे परेशान हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना शर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच करा कार्रवाई की जाएगी।