{"_id":"5acf74084f1c1b823d8b4b7a","slug":"71523545096-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरिया क्षेत्र में कई दिखे बाघ, टीम ने लिए पगचिन्ह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरिया क्षेत्र में कई दिखे बाघ, टीम ने लिए पगचिन्ह
Updated Thu, 12 Apr 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
12 पीबीटीपी 25
अमरिया क्षेत्र में दिखे बाघ, टीम ने लिए पगचिह्न
अमर उजाला ब्यूरो
अमरिया। क्षेत्र में बाघों को लेकर दहशत कम नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर गन्ने के खेतों में बाघों के पगचिह्न मिले।
तहसील क्षेत्र में घूम रहे बाघों की निगरानी के लिए गठित टीम के वन दरोगा देवऋषि, रामाधार, चेतन कुमार ने सूचना मिलने पर गांव भूड़ा कैमोर निवासी नरेंद्र सिंह के गन्ने के खेत का निरीक्षण किया। इसमेें उन्हें बाघ के पगचिह्न मिले। इसके अलावा गांव भरापचपेड़ा में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीम के प्रेमचंद मौर्य वश शिवांगी अग्रवाल ने एसपी फार्म में गन्ने के खेत में बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए। गांव विशपुर निवासी बलराज सिंह के फार्म हाउस के पास भी बाघ के पगचिह्न पाए गए हैं। खेतों में बाघों की चहलकदमी से किसान डरे सहमे हैं। उनका कहना है कि यही हाल रहा तो खेती किसानी कठिन हो जाएगी।