{"_id":"59c2ca204f1c1bb4688b5ad7","slug":"71505937952-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्टस स्टेडियम की टीम ने खेकड़ा क्रिकेट एकेडमी की टीम को हराया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्टस स्टेडियम की टीम ने खेकड़ा क्रिकेट एकेडमी की टीम को हराया।
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में स्टेडियम की टीम ने खेकड़ा क्रिकेट एकेडमी की टीम को हराकर मैच जीता।
बुधवार को नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम खेकड़ा में मैत्री क्रिकेट मैच हुआ। इसका शुभारंभ एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक ने टास उछालकर किया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में छह विकेट खोकर अश्वनी के चालीस, साहिल के पच्चीस एवं अर्जुन के बीस रन की बदौलत एक सौ इक्कीस रन बनाए। इसमें एकेडमी की टीम के गेंदबाज जतिन कौशिक ने चार और नौशाद ने एक विकेट लिया। जवाब में एकेडमी की टीम फुरकान के तीस और नवरत्न के बाइस, अभिषेक के सत्रह रन की बदौलत 87 रन ही बना सकी। इसके चलते स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने जीत दर्ज कर ली। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम के गेंदबाज अश्वनी और साहिल ने तीन तीन विकेट लिये। अश्वनी मैन ऑफ दा मैच रहे। एंपायरिंग आजिम्य और कुनाल ने की।