फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   69 thousand workers got work in 720 gram panchayats of Pilibhit district

पीलीभीत: जिले की 720 ग्राम पंचायतों में 69 हजार श्रमिकों को मिला काम, डीएम-सीडीओ ने किया श्रमदान

Mon, 12 Oct 2026 05:41 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 12 Oct 2026 05:41 PM IST
सार

पीलीभीत जिले की 720 ग्राम पंचायतों में सोमवार को विशेष रोजगार सृजन दिवस मनाया गया। इस अभियान के तहत 69 हजार श्रमिकों को काम उपलब्ध कराया गया। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मरौरी विकासखंड में कार्यों का निरीक्षण किया और श्रमदान भी किया।

विज्ञापन
69 thousand workers got work in 720 gram panchayats of Pilibhit district
अफसरों ने किया श्रमदान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर काम उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिले की सभी 720 ग्राम पंचायतों में विशेष रोजगार सृजन दिवस अभियान चलाया गया। इसके तहत 69 हजार श्रमिकों को काम दिया गया। मरौरी विकासखंड की पिपरिया नवदिया ग्राम पंचायत में जिलाधिकारी आलोक कुमार और मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र ने पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण किया। डीएम ने श्रमदान कर ग्रामीणों को सामुदायिक सहभागिता का संदेश भी दिया।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कार्यस्थल पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवारों को गांव में ही आजीविका के साधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इससे ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रोजगार की तलाश में दूसरे स्थानों पर जाने की मजबूरी भी कम होगी।
विज्ञापन


उन्होंने श्रमिकों को समय से मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने, कौशल विकास और प्रशिक्षण के अवसर बढ़ाने तथा पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोजगार सृजन से जुड़े कार्य प्राथमिकता से कराए जाएं, जिससे ग्रामीणों को नियमित रूप से काम मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

विधायक ने लिया अभियान में हिस्सा 
पूरनपुर विकासखंड की रामपुरा कोन ग्राम पंचायत में विधायक बाबूराम पासवान ने अभियान में प्रतिभाग किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने से जुड़ी गतिविधियों में सहभागिता की। अभियान के नोडल अधिकारी एवं डीसी वीबी-जी रामजी हेमंत यादव ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों की 720 ग्राम पंचायतों में 69 हजार श्रमिकों को काम उपलब्ध कराया गया।इस दौरान खंड विकास अधिकारी, पंचायत सचिव, लेखपाल, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, श्रमिकों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

अमरिया विकासखंड क्षेत्र के गांव चठिया न्याज अहमद, धुंधरी, माधोपुर में सोमवार को रोजगार से सम्मान की ओर, काम भी सम्मान भी अभियान के तहत विशेष रोजगार सृजन दिवस मनाया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अनवर मलिक, अमित दुबे, जशोदा देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed