{"_id":"57eeaee74f1c1b8167576016","slug":"69-56-percent-of-the-vote-in-elections-the-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद के उपचुनाव में 69.56 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद के उपचुनाव में 69.56 फीसदी मतदान
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
election
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत पिपरिया दुलई में रिक्त प्रधान पद के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। में वोटर्स में खासा उत्साह देखा गया। सुबह से ही बूथों पर वोट डालने वालों की लंबी लाइनें लगीं। हालांकि शाम को मतदान केंद्रों पर सन्नाटा छा गया। एसडीएम, सीओ ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतगणना चार अक्तूबर को होगी।
पिपरिया दुलई में प्रधान पद के चुनाव को तीनों मतदान केंद्रों के छह बूथों पर शुक्रवार को वोट डाले गए। चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह था। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लाइनें लगनी शुरू हो गई थीं। दोपहर तक पचास प्रतिशत मतदान हो गया। इसके बाद करीब दो घंटे मतदान केंद्र सूने रहे। हालांकि एक-दो वोटरों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा। अंतिम समय में मतदान केंद्रों पर फिर भीड़ लगी। एसडीएम श्रद्धा शाण्डिल्यायन, सीओ राजेश्वर सिंह ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रभारी कोतवाल मनोज त्यागी पूरे दिन गांव में कैंप किए रहे। नायब तहसीलदार सदानंद सरोज ने बताया कि मतदान शांति पूर्वक ढंग से निपट गया। उन्होंने बताया कि 4675 वोटरों में 3252 वोटरों ने मतदान किया।
मतदान केंद्र पर जलभराव से हुई असुविधा
पूरनपुर। गांव पिपरिया दुलई के प्राइमरी और जूनियर स्कूल में मतदान केंद्र बनाया गया था। परिसर में कीचड़ और जलभराव को लेकर वोटरों को असुविधा हुई। इसे लेकर वोटरों में रोष देखा गया।
विज्ञापन
मतदान केंद्र तक पहुंचते रहे वाहन
पूरनपुर। पिपरिया दुलई के मतदान केंद्रों पर वाहन पहुंचते रहे। कुछ बीमार और बुजुर्ग लोगों को वोट डलवाने के अलावा अन्य कुछ लोगों को भी बाइक पर बैठाकर मतदान केंद्र तक ले जाया गया।
स्ट्रांग रूम में रखी गई मतपेटियां
पूरनपुर। आरओ तिलक सिंह ने बताया कि ब्लाक कार्यालय परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को सुरक्षित रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मतगणना चार अक्तूबर को होगी।
गड़बड़ी का लगाया आरोप
पूरनपुर। गांव निवासी और पोलिंग एजेंट रमेश कुमार देवल ने चुनाव अधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में बूथ नंबर 258 में मतदान के दौरान गड़बड़ी का आरोप लगाया। पत्र में कहा कि एक ही चुनाव चिन्ह के सामने मोहर लगाई गई। गांव के रामकुमार ने चुनाव अधिकारी को भेजे पत्र में आधार कार्ड, राशन कार्ड दिखाने के बाद पीठासीन अधिकारी पर वोट न डालने देने का आरोप लगाया है।