फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   65 private buses on three routes, not even one on four

Pilibhit News: तीन रूटों पर 65 निजी बसें, चार पर एक भी नहीं

Sun, 11 Jun 2023 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
65 private buses on three routes, not even one on four
पीलीभीत। जिले में तमाम गांव व रास्ते आज भी ऐसे हैं जहां जाने के लिए कोई साधन नहीं हैं। जिले में चार रूट ऐसे हैं, जहां एक भी निजी बस नहीं चलती। इन दोनों मार्गों पर आवागमन करने के लिए लोगों को निजी साधनों का सहारा लेना होता है या फिर टैक्सी से ही सफर करना पड़ता है। इसके चलते इन मार्गों से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर लगभग सभी जगहों से लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। कोई कचहरी के काम से तो कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या का समाधान पाने के लिए घरों से निकलता है। पूरनपुर, सितारगंज, रिछा की तरफ जाने वाले लोगों को परेशानी नहीं होती।
विज्ञापन

दूसरी ओर टैक्सी कोटे की गाड़ियां ज्यादा किराया भी लेती हैं। जिससे इनमें बैठने से लोग परहेज करते हैं। बीसलपुर और कलीनगर ऐसे ही क्षेत्र हैं। जहां प्रतिदिन लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। दूसरी ओर जनपद में सिर्फ तीन रूट पूरनपुर, पीलीभीत-सितारगंज व पीलीभीत-बहेड़ी पर 65 निजी बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रूटों पर चल रही निजी बसें
- पूरनपुर-काटरगंज
- पीलीभीत-खमरिया-सितारगंज
- पीलीभीत-रिछा-बहेड़ी

इनपर रूटों पर एक भी बस नहीं
- कलीनगर
- माधौटांडा
- बीसलपुर
- न्यूरिया

संचालकों का अपना फैसला
निजी बसों के संचालकों के पास परमिट तो पूरे जिले में संचालन करने का है लेकिन कुछ रूटों पर सवारियां न मिलने की वजह से वह वहां बसें नहीं चलाते हैं। दूसरी ओर टैक्सी गाड़ियों की संख्या बढ़ी है, ऐसे में कभी-कभी उन्हें सवारियां नहीं मिलती। - वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed