फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   64 hockey players of the district will play in the divisional level competition

Pilibhit News: मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगे जिले के 64 हॉकी खिलाड़ी

Mon, 09 Sep 2024 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
64 hockey players of the district will play in the divisional level competition
पीलीभीत। जिला स्तरीय विद्यालय अंडर-19, अंडर-14 वर्षीय में बालक व बालिका हॉकी का ट्रायल सोमवार को गांधी स्टेडियम में हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 64 का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।
विज्ञापन

क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि चयनित टीम 18 सितंबर को शाहजहांपुर में होने वाली मंडलीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। 14 वर्षीय बालक-बालिका हॉकी टीम में 16-16 व अंडर-19 बालक-बालिका टीम में 16-16 खिलाड़ियों का चयन हुआ। बालक वर्ग में राम इंटर कॉलेज, एसएन इंटर कॉलेज, ड्रामंड राजकीय इंटर कॉलेज, चिरंजी लाल वीरेंद्र पाल इंटर कॉलेज, उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरी, एसबीपी इंटर कॉलेज मुड़िया रतनपुरी, एकता बाल विद्या मंदिर कल्याणपुर के खिलाड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में जीजीआईसी, अवंती बाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, एसएन इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरूआत डीएसओ जयवीर सिंह व डॉ. जावेद अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। चयन शिक्षक यासीन अहमद खान, जय हिंद मौर्य, जयप्रकाश, अनिता जोशी व प्रिया गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed