{"_id":"5c2a08e0bdec2256e27b871e","slug":"61546258656-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाज ने व्यापारी की जमीन बेचकर 30 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालसाज ने व्यापारी की जमीन बेचकर 30 लाख हड़पे
Mon, 31 Dec 2018 05:47 PM IST
zaidi saba
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Published by: zaidi saba
Updated Mon, 31 Dec 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
पैसा
- फोटो : Today City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल
पीलीभीत। रिछौला नवाबगंज के रहने वाले एक व्यक्ति ने व्यापारी की जमीन खुद की दर्शाकर 15 लोगों के तीस लाख रुपये हड़प लिए। एसपी से हुई शिकायत के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मधुबन कालोनी निवासी व्यापारी अनुज अग्रवाल ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी जहानाबाद में सवा छह बीघा जमीन है। इस जमीन पर मिट्टी डालने का बरेली जनपद की तहसील नवाबगंज के गांव रिछौला निवासी एक व्यक्ति को तीन माह पूर्व ठेका दिया था। आरोप है कि पंद्रह लोगों को यह जमीन खुद की दर्शाकर आरोपी ने बेच दी। इन लोगों से करीब तीस लाख रुपये भी ठग लिए गए। जमीन का बैनामा अभी तक नहीं हो सका है। ठगी का शिकार हुए लोगों से बीते दिनों मामले की जानकारी होने पर व्यापारी ने जालसाज से बातचीत की तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित व्यापारी अनुज अग्रवाल सोमवार को एसपी बालेंदु भूषण सिंह से मिला और धोखाधड़ी के इस प्रकरण की जानकारी दी। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुुरू कर दी है।