फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बोरिंग को खोदे गए गड्ढे में मिला मगरमच्छ, हड़कंप

बोरिंग को खोदे गए गड्ढे में मिला मगरमच्छ, हड़कंप

Tue, 17 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बोरिंग को खोदे गए गड्ढे में मिला मगरमच्छ, हड़कंप
17 पीबीटीपी 23
विज्ञापन

बोरिंग को खोदे गए गड्ढे में मिला मगरमच्छ, हड़कंप
सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने पकड़ा, जंगल में छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
मझोला (पीलीभीत)। बोरिंग करने के लिए किसान द्वारा खुदवाए गए गड्ढे में मगरमच्छ आने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पहुंचे वनकर्मियों ने मगरमच्छ को बमुश्किल पकड़ा। जिसके बाद उसको जंगल में ले जाकर पानी में छोड़ दिया गया है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के रामपुर बौरख गांव निवासी स्वर्ण सिंह खेती करते है। उन्होंने घर के पास बोरिंग कराने के लिए एक गड्ढा खुदवाया था। मंगलवार सुबह उक्त आठ फुट के गड्ढे में पास के ही तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ पहुंच गया। किसान मजदूरों को लेकर बोरिंग कार्य कराने के लिए पहुंचे तो गड्ढे में मगरमच्छ होने की जानकारी हुई। जिसके बाद शोर होने पर कुछ ही देर में काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। इसकी सूचना यूपी 100 पर दी गई। जिसके बाद पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़ा और आबादी से दूर महोफ रेंज के जंगल में पानी में छुड़वा दिया गया है। मगरमच्छ को पकड़ने वाली टीम में वन विभाग के मझोला सेक्शन अधिकारी शेर सिंह, चेतन कुमार, मुस्ताक अहमद, राज कुमार थे।
विज्ञापन

000
आखिर मिल ही गई मगरमच्छ से निजात
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भोगापुर के तालाब में लंबे समय से एक मगरमच्छ ग्रामीणों की मुसीबत बना हुआ था। मगरमच्छ के डर के चलते लोग तालाब के पास नहीं जाते थे। बच्चों को लेकर भी खतरा बना रहता था। इससे निजात दिलाने की मांग करते हुए कई बार वन विभाग के अधिकारियों से ग्रामीणों ने शिकायत की थी। जिसके बाद सोमवार शाम को विभाग हरकत में आया। वन विभाग के रेंजर मदनलाल के निर्देश पर एक टीम गांव पहुंची और तालाब से मगरमच्छ को पकड़ कर कटना नदी में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
मगरमच्छ को लेकर जारी होगी हेल्पलाइन
बरसात का मौसम आते ही आबादी में मगरमच्छ पहुंचने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसको देखते हुए अब वन महकमे के अधिकारी हेल्पलाइन की शुरूआत करने का मन बना रहे हैं। डीएफओ टाइगर रिजर्व आदर्श कुमार ने बताया कि मगरमच्छ की घटनाओं को लेकर एक हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। इसमें ग्रामीण मगरमच्छ को लेकर सूचना दे सकेंगे। जिसके बाद तत्काल टीम को मौके पर भेजकर रेस्क्यू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed