{"_id":"5b352b4e4f1c1bf56e8ba7bb","slug":"61530211150-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामरों पर डंडा, चार वाहन सीज, कई के चालान किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामरों पर डंडा, चार वाहन सीज, कई के चालान किए
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28पीबीटीपी- 19
डग्गामारों पर डंडा, चार वाहन सीज, कई के चालान किए
क्रासर...
परिवहन विभाग की कार्रवाई से अफरातफरी का माहौल
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। परिवहन विभाग की टीम ने तेजी के साथ डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चेकिंग के दौरान टीम ने करीब 80 वाहनों के चालान किए हैं। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से चालकों में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। एआरटीओ अमिताभ राय ने पिछले दो दिनों में टीम के साथ टनकपुर हाईवे, ललौरीखेड़ा व शहर के विभिन्न चौराहों पर दो पहिया, चार पहिया वाहनों के साथ बड़े वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाते हुए कार्रवाई की है। टीम ने चेकिंग के दौरान 56 चालान बाइक चलाते वक्त हेलमेट नहीं लगाने, 16 चालान कार की सीट बेल्ट नहीं लगाने पर किए। इसके अतिरिक्त तीन ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई करते हुए चार वाहन टनकपुर व ललौरीखेड़ा में सीज कर दिए। इन वाहन चालकों पर करीब एक लाख का जुर्माना डाला गया है। डग्गामार मैजिक के खिलाफ भी परिवहन विभाग की टीम एक विशेष अभियान जल्द छेड़ेगी। अभियान के दौरान नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर सरपट तरीके से दौड़ने वाले डग्गामार मैजिकों पर कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग टीम की मानें तो यह डग्गामार मैजिकों के खिलाफ अभियान पूरनपुर रोड पर जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।