{"_id":"5b2559334f1c1bb16e8b82e8","slug":"61529174323-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से राहत, दिनभर मौसम बना रहा सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से राहत, दिनभर मौसम बना रहा सुहावना
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी से राहत, दिन भर मौसम बना रहा सुहावना
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। पिछले तीन से भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने शनिवार को राहत की सांस ली। शुक्रवार रात को जहां भीषण गर्मी से लोग तरबतर दिखाई दे रहे थे, वहीं शनिवार सुबह से ही मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। शाम तक मौसम सुहावना रहा, सुबह से ही लोग उम्मीद लगाए बैठे रहे कि बारिश होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मौसम में अचानक आए बदलाव से लोगों के चेहर खिले रहे। मौसम में परिवर्तन से सबसे ज्यादा राहत रोजेदारों को हुई जिन्होंने सुबह नमाज अदा की। ईद की नमाज के दौरान उनको भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा।
तीन दिन से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रख था। सुबह होते ही सूर्य देवता के दर्शन होते थे, जिसके बाद हल्के-हल्के तापमान बढ़ता जाता था। दोपहर में आलम यह होता कि लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। सिर्फ जरूरी काम निपटाने के लिए ही लोग घरों से बाहर निकलने में अपनी भलाई समझते। शुक्रवार रात से ही मौसम ने बदलाव के संकेत दे दिए थे, रात में ठंडी हवाएं चल रही थी, तो वहीं सुबह बारिश होने के कयास लगाए जा रहे थे। इस बीच शनिवार सुबह लोगों की आंख खुली तो मौसम सुहावना था और आसमान में काले बादल छाएं थे। शाम तक लोग बारिश को इंतजार करते रहे लेकिन बूंदाबांदी नहीं हुई। लिहाजा दिनभर लोग ठंडी हवाओं का लुफ्त लेते रहे।