फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आंधी बारिश ने बेपटरी हुआ जनजीवन

आंधी बारिश ने बेपटरी हुआ जनजीवन

Tue, 15 May 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
आंधी बारिश ने बेपटरी हुआ जनजीवन
आंधी-बारिश ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज
विज्ञापन

कई जगह लगी आग, पेड़ गिरे, मकान भी क्षतिग्रस्त
पोल्ट्री फार्म की दीवार गिरने से सैकड़ों चूजे मलबे में दबकर मरे
आम की फसल को काफी नुकसान
14 पीबीटीपी 15 से 27 तक
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
दिन भर की गर्मी के बाद रविवार रात आई आंधी-बारिश ने जिले की सूरत बिगाड़ दी। कहीं पोल टूटे तो कहीं पेड़ गिरने से सड़कें जाम हो गईं। बरेली हाइवे पर वाहन फंसने से आंधी रात बाद तक लोग जूझते रहे। वहीं सड़कों पर लगे होर्डिंग्स, छतों पर लगी टिनशेड भी बच न सके। देहात क्षेत्रों में आंधी के साथ खेतों में आग लगने से कई ग्रामीणों का भूसा जल गया। कई जगह दीवारें गिरने की भी सूचना हैं। वहीं गजरौला क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म की दीवार गिरने से सैकड़ों चूजे मलबे में दबकर मर गए। इस आंधी से आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।
मौसम विभाग की चेतावनी रविवार शाम को सही साबित हुई। पहले तेज आंधी और इसके बाद हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। आंधी आते ही शहर में अंधेरा हो गया। लोग धूल भरी हवा के थपेड़ों से खुद को बचाते नजर आए। इस आंधी से शहर में स्टेडियम रोड, टनकपुर हाइवे, गैस चौराहा, मीना बाजार, नेहरू पार्क, मंडी समिति, कचहरी सहित कई स्थानों पर पेड़ एवं बिजली के पोल गिर गए। अंधेरा होने के चलते जैसे तैसे लोगों ने रात गुजारी, लेकिन सुबह उठे तो जगह-जगह पेड़ के पड़े होने से रास्ते जाम थे। न बिजली थी और पानी। बिजली और सामाजिक वानिकी की टीमें व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में जुटी रहीं। दोपहर बाद करीब तीन बजे आवास विकास कॉलोनी में बिजली सप्लाई चालू कर दी गई, लेकिन शहर के बाकी हिस्से में देर शाम तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

माधोटांडा। रविवार देर शाम को तेज हवाओं के साथ आई आंधी ने क्षेत्र के कई गांव में अलग-अलग स्थानों पर अपना आतंक बरपाया। थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर नौनेर में खेतों में जल रही नरई की आग गांव निवासी मुख्तियार सिंह के फार्म हाउस नजदीक पहुंच गई जिससे भूसे के 25 गूंगे नष्ट हो गए। तमाम प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके अलावा कस्बे सहति अन्य गांव में आंधी के चलते कई स्थानों पर विद्युत तार टूटे और पेड़ भी गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेरपुरकलाँ। आंधी बारिश से आम की 40 प्रतिशत फसल हो गई। वहीं मदरसा जमा ए तुल कुरैश की छत पर पड़ा टिनशेड उड़कर पड़ोस के कब्रिस्तान में जा गिरा वहीं मौहल्ला कुरैश्यान निवासी टिसिया की एक दीवार गिर गई। पजाबा मार्ग पर पेड़ और बिजली के पोल गिरने से आवागमन और बिजली सप्लाई ठप रही।
बीसलपुर। आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। कई दुकानों का सामान और टिनशेड उड़ गए। उड़ गई। तार टूटने से पूरी रात बिजली व्यवस्था ठप रही। चीनी मिल कालोनी में आकाश सक्सेना के आवास के बाहर खड़ा पेड़ गिरने से उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। तहसीलदार केबी सिंह ने बताया कि आंधी से जानमाल अथवा किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। सभी लेखपालों को क्षेत्र में भेजकर रिपोर्ट मंगाई जा रही है।
गजरौला/जराकोठी। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पचपेड़ा में आग लगने से लखविंदर सिंह, नेत्रपाल सिंह, निंदर सिंह लवजीत सिंह आदि के फार्मों पर एकत्र किए गए करीब 300 ट्राली भूसा जलकर नष्ट हो गया। आग की सूचना पर उन्होंने पुलिस को दी, लेकिन फायर बिग्रेड नहीं पहुंची। सुबह पुन: सूचना देने पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। इसी क्षेत्र के बैवहा फार्म निवासी हरजिंदर के फार्म बनी इंजन रखने को बनी झोपड़ी में आग लगने से इंजन, पंखा, चारा मशीन आदि जलकर नष्ट हो गए। उधर, गजरौला सहराई निवासी आजाद खां के पोल्ट्री फार्म की दीवारें एवं छप्पर गिरने से उसमें पल रहे सैकड़ों चूजों की दबकर मौत हो गई। आजाद खान ने इसकी सूचना पुलिस और तहसील प्रशासन को दी है।
स्कूल भवन में धंसा पेड़
अमरैयाकलां। रविवार की रात आई आंधी से तकिया दीनारपुर के प्राथमिक विद्यालय में एक पेड़ स्टोर रूम में धंस गया। इसके भवन के थमले एवं दीवारों में दरारें आ गई। दीवारों में दरारों से भवन गिरताऊ हालत में हो गया है।

000000000000
सात गांव के 20 घरों में लगी आग, आठ लाख का नुकसान
क्रासर...
आग में घिरने से चार बकरियां मरीं महिला का पैर झुलसा
पूरनपुर। रविवार शाम को आंधी के दौरान सात गांव के 20 घरों में आग से करीब दो लाख रुपये की नकदी व जेवरात सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। गांव पिपरिया दुलई में आग में घिरने से चार बकरियों की जलकर मौत हो गई। चार लोगों के घरों की दीवारें, टीनशेड़ ढह गए।
गांव पिपरिया दुलई में एक साथ बारह घरों में आग लगने से गांव के लोगों में हाहाकार मच गया। आंधी तेज होने के कारण बचाव कार्य कारगर नहीं हुए। आग पर काबू पाने तक राजकुमार के घर 16 हजार रुपये की नगदी सहित 35 हजार की संपत्ति, रमेश कुमार के घर तीस हजार रुपये की नकदी सहित पचास हजार रुपयेे की संपत्ति, चोखेलाल के घर पांच हजार रूपये की नगदी सहित 35 हजार, मुरारी लाल के घर 32500 रूपये की नगदी सहित हजारों की सपंत्ति, रेखा देवी के घर 35 हजार, रामनाथ के घर 18500 रूपये की नगदी, दहेज का सामान सहित 1.40 लाख रूपये की संपत्ति, बल्लू सिंह की सात हजार, रामगोपाल की तीन हजार, बाबूराम की पांच हजार, नेतराम की 11 हजार रूपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। इसमें कई लोगों को भूसा भी जला। रामनाथ की चार बकरी आग में घिरने से जलकर मर गई। गांव कढेरचौरा निवासी प्रेमपाल के घर पंखा, मोबाइल 50 हजार की संपत्ति, किशनपुर हरीपुर निवासी हरदीप की 20 हजार, गुरदीप की 25 हजार, दुर्जनपुर निवासी जय जयराम की 11 हजार रूपये की संपत्ति, डूडा निवासी जसपाल ङ्क्षसह के घर 30 हजार रूपये की नगदी, फ्रिज, टीवी, खाद्यान्न सहित एक लाख रूपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। गांव प्रसादपुर निवासी अजुद्धी, माया प्रकाश, विनोद कुमार की दीवार, टीनशेड़, गांव सबलपुर मुश्तकिल रामपुर निवासी बाबूराम की पशुशाला ढह गई।
घुंघचाई। गांव दिलीपपुर इटौरिया निवासी कुलदीप सिंह के घर आग से करीब तीन ट्राली भूसा और पंपिंग सेट का इंजन जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
गुलाबटांडा। फैजुल्लागंज निवासी नत्था सिंह के घर आग से तीस हजार, दिलवाग सिंह के घर आग से खाद्यान्न सहित हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। गांव सिमरा ताल्लुके महाराजपुर निवासी कश्मीर सिंह के घर आग से 42,000 रूपये की नगदी सहित करीब सत्तर हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग बुझाने के प्रयास में कश्मीर सिंह की पत्नी अमरजीत कौर का एक पैर झुलस गया।
00
0000000000
आंधी से आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है। पहले भी से आम का बौर गिर गया था अब इससे लगभग 30-40 प्रतिशत आम गिर गया। वहीं बारिश से गन्ने की फसल को लाभ हुआ है।

डॉ. एसएस ढाका, कृषि वैज्ञानिक
000000
आंधी बारिश से कहीं जनहानि की सूचना नहीं है। आंधी के दौरान आग लगने से भूसा एवं कुछ घर जलने व मवेशी मरने की सूचना है। लेखपालों को क्षेत्र का आंकलन कर रिपोर्ट मांगी गई है।
बृजकिशोर, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed