{"_id":"57719114fab522c5e0896810b0859760","slug":"600-student-were-awarded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह में 600 मेधावी हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोह में 600 मेधावी हुए सम्मानित
पीलीभीत।
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया (डास्फी) के तत्वावधान में हुए प्रतिभा सम्मान समारोह में करीब 600 मेधावियों को सम्मानित किया गया।
शहर के एक बैंक्वेट हॉल में रविवार को हुए सम्मान समारोह में विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के मेधावियों ने भाग लिया। डास्फी के प्रदेश अध्यक्ष मनीष आनंद ने करीब 600 मेधावियों को प्रशास्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवा देश की रीढ़ है। शिक्षा ही एक ऐसा सशक्त माध्यम है, जिसके द्वारा मनचाही ऊंचाइयां हासिल की जा सकती है। उपाधि महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. विपिन नीरज ने भेदभाव रहित जीवन जीने और आपसी भाईचारे के साथ रहने का आह्वान किया। संचालन मोहम्मद अनस अंसारी ने किया। मंडल अध्यक्ष मनोज सागर, जिलाध्यक्ष अनिल सागर, जिला महामंत्री आशुतोष कुमार, कौशल राना, सुरेंद्र भारती, मोहित, अनुज, गौरव, सुरेंद्र वर्मा, शीतल, पूजा आदि मौजूद रहे।