फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   60-year-old man molested a 7-year-old girl in Pilibhit

बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश: 60 साल के बुजुर्ग ने की शर्मनाक करतूत, लोगों ने मौके पर पकड़ा, जमकर पीटा

Sat, 17 Aug 2024 05:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Aug 2024 05:36 PM IST
सार

पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में शर्मनाक मामला सामने आया है। 60 साल के बुजुर्ग ने सात साल की बच्ची से छेड़खानी कर दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची की चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। 

विज्ञापन
60-year-old man molested a 7-year-old girl in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही सात साल की बच्ची को चीज दिलाने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी 60 साल का वृद्ध है। बच्ची के चीखने की आवाज पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटना गजरौला क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम की है। गांव निवासी एक व्यक्ति की सात वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान गांव का 60 वर्षीय वृद्ध वहां पहुंचा और बच्ची को चीज दिलाने के बहाने गांव के निकट खाली खड़ी ट्रॉली के पीछे ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ छेड़खानी की। दुष्कर्म की भी कोशिश की। इस पर बच्ची चीखने लगी। 

विज्ञापन

लोगों ने आरोपी को पीटा 
बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन भी वहां आ गए। मासूम निर्वस्त्र अवस्था में रो रही थी। गुस्साए लोगों ने वृद्ध को पकड़ लिया और बुरी तरह से पिटाई कर दी। घटना को लेकर मौके पर हड़कंप मचा रहा।

सूचना थाना पुलिस को लगी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed