फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   599 Public education centers, literacy test will be today

599 लोक शिक्षा केंद्रों पर आज होगी साक्षरता परीक्षा

Sun, 20 Mar 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 20 Mar 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
 बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में साक्षरता परीक्षा 20 मार्च को होगी। महकमे ने इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। परीक्षा में 70 हजार लोग शामिल होंगे।  
विज्ञापन

भारत साक्षर मिशन के तहत जिले में 599 लोक शिक्षा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर 20 मार्च को 70 हजार लोग साक्षर बनने की परीक्षा देंगे। इसके लिए डायरेक्टर साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा ने पूर्व में ही परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था। लोक शिक्षा केंद्र के सचिव/बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाएं व पंजीकरण फार्म लोक शिक्षा केंद्रों में भिजवाए जा चुके हैं। हेडमास्टर की देखरेख में प्रेरक परीक्षाएं करवाएंगे। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर प्राप्त हुए अंकों की सूची बनाकर जिला साक्षरता समिति को सौंपी जाएगी। उसके बाद यही सूची निदेशक साक्षरता को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

000
इन ब्लाकों में होगी परीक्षा
ब्लाक                संख्या
अमरिया            10500
बरखेड़ा              9000
बीसलपुर             8000
बिलसंडा             9300
मरौरी                 8200
ललौरीखेड़ा           7000
पूरनपुर              18000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed