फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बिना लाइसेंस गेहूं खरीद रहे गल्ला व्यापारी

बिना लाइसेंस गेहूं खरीद रहे गल्ला व्यापारी

Thu, 25 Apr 2019 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
बिना लाइसेंस गेहूं खरीद रहे गल्ला व्यापारी
पीलीभीत। अधिकारियों और गल्ला व्यापारियों की मिलीभगत से गेहूं खरीद में गोलमाल का मामला बृहस्पतिवार को सामने आया है। चुनाव सम्पन्न कराने के बाद डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बृहस्पितवार को पूरनपुर, बीसलपुर और शहर स्थित नवीन मंडी में स्थापित गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया तो खरीद में हो रहा खेल भी सामने आ गया। बीसलपुर में बिना लाइसेंस गेहूं खरीद होते मिला। डीएम ने गल्ला व्यापारी के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए। साथ पूरनपुर में दो संस्थाओं के गेहूं खरीद से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखाने पर मंडी सचिव को जांच उपरांत जुर्माना डालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम वैभव श्रीवास्तव सुबह11.30 बजे शहर स्थित नवीन मंडी में एडीएम अतुल सिंह के साथ मंडी पहुंचे। डीएम के अचानक आने से गेहूं की खरीद में खेल कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। मंडी सचिव, डिप्टी आरएमओ आदि के साथ डीएम ने पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस समेत कई क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान इन केंद्रों पर कांटा बंद मिलने पर शाम तक गेहूं खरीद की रिपोर्ट तलब की। प्रतिदिन आठ सौ क्विंटल गेहूं की खरीद नहीं करने वाले केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे डीएम बीसलपुर जाते वक्त बिलसंडा रोड स्थित मकरंदपुर चौराहे पर शांति ट्रेडिंग कंपनी और जय अंबे ट्रेडिंग कंपनी की ओर से हो रही गेहूं की खरीद देखने पहुंचे। यहां संबंधित दस्तावेज अधूरे मिलने पर मंडी सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा बीसलपुर के खुरदाई गांव में बिना लाइसेंस गेहूं खरीद कर रहे गल्ला व्यापारी कालीचरन से पूछताछ की और उसके खिलाफ एफआईआर कराने के मंडी सचिव को निर्देश दिए। हालांकि मंडी प्रशासन ने जुर्माना डालकर कालीचरन को बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन डीएम के सख्त तेवर देख मंडी अफसरों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed