{"_id":"5c5c7e31bdec2273a256364d","slug":"51549565489-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाहड़ताल: पुरानी पेंशन बहाली को गरजे शिक्षक-कर्मी, दफतरों में सन्नाटा पसरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाहड़ताल: पुरानी पेंशन बहाली को गरजे शिक्षक-कर्मी, दफतरों में सन्नाटा पसरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बुधवार को शुरू हुई शिक्षकों और कर्मियों की महा हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। नेहरू उद्यान पार्क में धरने पर बैठे कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। महा हड़ताल का सबसे ज्यादा असर शिक्षा विभाग पर पड़ रहा है। शहर समेत जिलेभर में कई स्कूलों में ताले लटक गए हैं।
नेहरू उद्यान में प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिलाध्यक्ष दयाशंकर गंगवार ने कहा की सरकार द्वारा एस्मा लगाने के बाद भी मांगों को लेकर हड़ताल और विरोध प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों से एकजुटता की अपील की। महामंत्री अशोक कुमार ने कहा कि यह संघ की नहीं बल्कि सभी कर्मचारियों के हक की लड़ाई है। इसमें सभी एकजुट होकर हुंकार भरें, तभी हम अपनी मांगें मनवा सकेंगे। कर्मचारी और शिक्षक ब्लॉक स्तर पर भी हड़ताल कर विरोध जताते रहें। हरिओम चौधरी ने कर्मचारियों से पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल न होने तक प्रांत के निर्देशानुसार महा हड़ताल में बढ़ चढ़कर शामिल होने की अपील की। हड़ताल में विकास भवन, कलक्ट्रेट, शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी समेत कई विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन को देखते हुए नेहरू उद्यान के बाहर पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात की गई है। इस मौके पर आलम, मुकेश, सतीश चंद्र, प्रसून सक्सेना, प्रमोद सक्सेना, राम प्रकाश वर्मा, मुजीब, अतर हुसैन, अक्षर वीर, अंकित भारती, मुनेंद, नवनीत कुमार, मुजीब आदि उपस्थित रहे।
बीसलपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बीआरसी परिसर में बेसिक शिक्षकों का धरना गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। शिक्षकों की हड़ताल के चलते प्राथमिक विद्यालयों को शिक्षामित्रों और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को अनुदेशकों ने खोला। नगर के मोहल्ला दुबे स्थित प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय दुर्गा प्रसाद, गांधी प्राइमरी स्कूल, नवीन प्राथमिक विद्यालय दुबे, प्राथमिक विद्यालय प्रथम बख्तावरलाल, प्राथमिक विद्यालय प्रथम हबीबुल्ला खां, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय और तृतीय ग्यासपुर, आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय और कन्या जूनियर हाईस्कूल हबीबुल्ला खां में ताले लटके रहे।
विज्ञापन
बरखेड़ा। पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैैनर तले शिक्षकों और कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। शिक्षकों और कर्मचारियों ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दिया। इसका संचालन मुकेश गंगवार और चंद्रशेखर गंगवार ने किया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय गंगवार, मंत्री सतेंद्र गंगवार, मोहनलाल गंगवार, प्रेमपाल वर्मा, राजेश कुमार, राजवीर सिंह, सोनिल कुमार, कमलेश कुमारी, सीमा, शांतिस्वरूप आदि मौजूद रहे।
पूरनपुर। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बीआरसी परिसर में शिक्षकों की हड़ताल दूसरे दिन जारी रही। शिक्षिकों की हड़ताल के चलते क्षेत्र के कई स्कूलों में ताले लटके रहे।