फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नकली जिंक के इस्तेमाल से ठगे जा रहे किसान

नकली जिंक के इस्तेमाल से ठगे जा रहे किसान

Mon, 21 Jan 2019 05:21 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Mon, 21 Jan 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
नकली जिंक के इस्तेमाल से ठगे जा रहे किसान
पीलीभीत। भूमि की उर्वराशक्ति बरकरार रखने और पैदावार में बढ़ोतरी के लिए जिंक का इस्तेमाल किया जाता है। खाद की दुकानों पर नमक से तैयार जिंक का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। जानकारी के अभाव में किसान नकली जिंक खरीदकर ठगे जा रहे हैं। खराब होती जमीन की सेहत सुधारने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को खेतों में जिंक के इस्तेमाल की सलाह देते हैं। जिंक से ही फसल को वे सभी पोषक तत्व मिलते हैं, जिनकी फसल को जरूरत होती है। इन दिनों खाद की दुकानों पर नकली जिंक बेची जा रही है। किसान कुलवंत सिंह ने बताया कि न्यूरिया के एक खाद व्यापारी से पिछले दिनों जिंक खरीदी। खेत में इस्तेमाल करते समय पता चला कि वह नकली है। उन्होंने बताया कि जिंक को नमक से तैयार कर बेचा जा रहा है। इसकी शिकायत जब अधिकारियों से करने की बात कही तो दुकानदार ने क्षमा मांगते हुए दूसरी जिंक दे दी। इधर, जिला कृषि अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव का कहना है कि जिले में खाद की दुकानों पर समय-समय पर छापामारी की जाती है। नमूने भी लिए जाते हैं। कोई भी उर्वरक या पेस्टीसाइड जांच में नकली पाए जाने पर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि जिंक नकली होने की आशंका पर किसान विभाग में शिकायत दर्ज कराएं, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed