फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सड़क पर बाघ देख घबरा ट्रैक्टर समेत भागा किसान

सड़क पर बाघ देख घबरा ट्रैक्टर समेत भागा किसान

Sun, 21 Jan 2018 09:55 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर बाघ देख घबरा ट्रैक्टर समेत भागा किसान
टाइगर
पीलीभीत। जंगल के बाहर बाघ की चहलकदमी जारी है। रविवार को अमरिया क्षेत्र में बाघ के पगचिह्न मिले हैं। वहीं पूरनपुर क्षेत्र में सड़क पर बाघ देखकर ट्रैक्टर चालक घबरा गया।
विज्ञापन

बाघ की निगरानी में जुटी वनविभाग की टीम ने रविवार को अमरिया क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान ग्राम सूरजपुर में कमलजीत सिंह के मटर के खेत में बाघ के पगचिह्न देखे गए। टीम ने पगचिह्न ट्रेस करने के बाद शुक्ला फार्म में ग्रामीणों के साथ के गोष्ठी की। इसमें ग्रामीणों को बाघ से बचाव एवं सुरक्षा की जानकारी देने के साथ ही पर्चे वितरित किए गए। उधर बीसलपुर क्षेत्र में भी ग्राम मूडा सेमनगर पडरी, बकैनिया, जगतपुर, रमनगर में गश्त की गई लेकिन कहीं भी बाघ की लोकेशन नहीं मिली।
विज्ञापन

पूरनपुर। ट्रैक्टर-ट्राली से चीनी मिल में गन्ना डालकर घर लौट रहे गांव महुआगुंदे निवासी दीपेश मिश्रा रास्ते से निकल रहे बाघ को देखकर घबरा गए और तेजी से ट्रैक्टर दौड़ाकर जान बचाई। दीपेश ने बताया कि रात को चीनी मिल में गन्ना डालकर ट्रैक्टर-ट्राली से घर लौट रहा था। गढ़वाखेड़ा से कुछ आगे महुआ मार्ग पर सड़क की एक ओर से बाघ निकल आया और कुछ देर रुकने के बाद दूसरी ओर चला गया। बाघ को देख दीपेश घबरा गए और तेजी से ट्रैक्टर दौड़ाकर वहां से भागे। दीपेश ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी गांव वालों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed