{"_id":"5a357a464f1c1bc1678c1f3d","slug":"51513454150-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका अध्यक्ष ने किया स्वच्छता एप का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका अध्यक्ष ने किया स्वच्छता एप का उद्घाटन
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
स्वच्छता अभियान के चलते नगर पालिका में नवनिर्वाचित अध्यक्ष संगीता धामा ने स्वच्छता एप का उद्घाटन किया। इसमें साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का संकल्प लिया।
शनिवार को नगर पालिका के सभागार कक्ष में नवनिर्वाचित चेयरमैन संगीता धामा और अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने स्वच्छता अभियान के तहत सभासदों के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने कहा सभासद नगर को साफ स्वच्छ बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें। ईओ ने कहा स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी जगह शौचालय बनाए जा रहे हैं, इसलिए कोई भी खुले मे शौच न करें। कूडे़दान में ही कूड़ा डाले। साथ ही लखनऊ से नियुक्त प्रोग्राम मैनेजर फईम अख्तर स्वच्छता कार्यक्रम की निगरानी करेंगे। उन्होंने स्वच्छता एप का उद्घाटन कर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता फईम अख्तर ने की। संचालन नीरज शर्मा ने किया। इसमे हरख्याल सिंह, धर्मेंद्र धामा, घनश्याम शर्मा, संजय धामा, भीष्म सागर, अमित डागर आदि रहे।