{"_id":"5a15be084f1c1bf4688bcd92","slug":"51511374344-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय से शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय से शराब बरामद
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
शराब की पेटियां बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने बुधवार की शाम नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के एक निर्दलीय प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय पर छापा मारकर शराब के पांच सौ पौवे बरामद किए हैं।
कोतवाल मनोज त्यागी ने बताया कि उन्होंने बुधवार को मुखबिर ने बताया कि मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के एक निर्दलीय प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय पर मतदाताओं को बांटने के लिए शराब के पांच सौ पौवे मंगाकर रखे हैं। इसी सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने चुनाव कार्यालय पर छापा मारा। पुलिस ने कार्यालय से शराब के पांच सौ पौवे बरामद कर लिए है। सूचना मिलने पर प्रवीण मलिक भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस को देखकर प्रत्याशी और उनके कार्यकर्ता भाग गए। कोतवाल ने बताया कि उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। उच्चाधिकारियों से अनुमति मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। कोतवाल ने बताया कि प्रत्याशी मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली का निवासी बताया गया है।