फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   50 thousand rupees were snatched in the name of giving a shop on rent.

Pilibhit News: किराये पर दुकान देने के नाम पर 50 हजार रुपये हड़पे

Mon, 23 Mar 2026 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees were snatched in the name of giving a shop on rent.
न्यूरिया। दुकान किराये पर देने के नाम पर 50 हजार रुपये एडवांस लेने के बाद भी आरोपी ने लंबे समय तक दुकान की चाबी नहीं दी। विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने पीड़ित को धमकाया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नई बस्ती निवासी आकाश पांडेय ने न्यूरिया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी पहचान गांव मोहम्मदगंज निवासी दिनेश राजपूत से थी। करीब तीन वर्ष पूर्व परिचय के चलते वह टनकपुर बाइपास स्थित उसकी दुकानों को किराए पर लेने के लिए गया था। इस दौरान 50 हजार रुपये एडवांस देने की बात तय हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि आकाश ने 30 हजार रुपये नगद दिए, जबकि 14 मार्च 2023 को नौ हजार और बाद में 11,020 रुपये खाते में ट्रांसफर किए। आरोपी एग्रीमेंट कराने के बाद चाबी देने की बात कहकर टालमटोल करता रहा। पूरी रकम देने के बाद भी न तो दुकान की चाबी दी, न ही रुपये लौटाए। 29 दिसंबर 2025 को जब वह एग्रीमेंट के लिए आरोपी के पास पहुंचा तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed