फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   50 thousand people travelling by taking risks on dilapidated roads

Pilibhit News: खस्ताहाल सड़कों से जोखिम उठाकर सफर कर रही 50 हजार की आबादी

Sun, 01 Jun 2025 10:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
50 thousand people travelling by taking risks on dilapidated roads
पिपरिया नवदिया जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद
पीलीभीत। सड़कों की दुर्दशा सुधारने के दावों के बीच जिले के कई खस्ताहाल मार्ग राहगीरों को दर्द दे रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते मार्गों की मरम्मत भी नहीं कराई जा रही है। ऐसा तब है जब शासन स्तर से सड़कों की हालत सुधारने पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें घुंघचाई क्षेत्र में अभयपुर माधोपुर जाने वाले मार्ग के अलावा गजरौला क्षेत्र का पिपरिया नवदिया मार्ग भी शामिल है। इन मार्गों की हालत लंबे समय से जर्जर है। इन मार्गों से होकर करीब 50 हजार की आबादी जोखिम के बीच सफर तय करने को मजबूर है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन सुधार की दिशा में अबतक प्रयास नहीं हो सके।
विज्ञापन


घुंघचाई। डूंडा से लेकर बौठा होते हुए अभयपुर माधोपुर जाने वाला मार्ग देखरेख के अभाव में जर्जर हो गया है। गड्ढे में बदले इस मार्ग से करीब 12 गांव के 30 हजार से अधिक लोगों का रोजाना गुजरना होता है। दो किलोमीटर के दायरे में मार्ग की हालत अधिक खराब है। इससे राहगीरों को मुश्किल होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जर्जर मार्ग पर बजरी और पत्थर फैले होने से हादसों का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में मार्ग की मरम्मत कराई गई, लेकिन गुणवत्ता को दरकिनार करने से मार्ग फिर जर्जर होने लगा है। इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके अलावा दियूरिया लिंक रोड से मटैहना जाने वाला मार्ग भी जर्जर हालत में है। जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


पिपरिया नवदिया मार्ग पर आठ सौ मीटर दायरे में चलना मुश्किल
गजरौला। थाना क्षेत्र में असम हाईवे से पिपरिया नवदिया जाने वाले मार्ग की हालत लंबे समय से जर्जर है। ग्रामीणों के अनुसार, आठ सौ मीटर दायरे में मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इससे मार्ग पर चलना मुश्किल है। बाइक और साइकिल सवार के गिरकर चोटिल होने की आशंका हमेशा ही बनी रहती है। कई लोग घायल भी हो चुके हैं।
मार्ग से करीब छह से अधिक गांव के 20 हजार लोग गुजरते हैं। स्कूली बच्चे भी इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में मार्ग खस्ताहाल होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि लगातार शिकायत और विरोध करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।संवाद



इन गांवों के लोगों को हो रही अधिक समस्या
घुंघचाई क्षेत्र के माधोपुर जाने वाले मार्ग से घुंघचाई के अलावा डूंडा, मटहेना कॉलोनी, दिलावलपुर, गोपाल पुर, अभयपुर, माधौपुर, जमुनिया जगतपुर, अमृतपुर, मादारपुर समेत लगभग 30 हजार लोग आवाजाही करते हैं। इसके अलावा गजरौला क्षेत्र के पिपरिया नवदिया मार्ग से ही छह गांव के लोगों की नियमित आवाजाही होती है।


बोले ग्रामीण- जर्जर मार्ग दे रहे दर्द
पिपरिया नवदिया जाने वाले मार्ग लंबे समय से जर्जर है। शिकायत के बाद भी ध्यान न देने से लोग परेशान हैं। - प्रेम शंकर


गड्ढों में तब्दील मार्ग से गुजरना मुश्किल है। बाइक और साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्कूली बच्चों को भी खतरा रहता है। - महेंद्र कुमार


जर्जर सड़कों को सूचीबद्ध कर मरम्मत कराई जा रही है। प्रस्ताव पर मंजूरी के आधार पर सड़कों पर लगातार कार्य चल रहा है। शेष सड़कों पर भी जल्द सुधार कराया जाएगा। - राजेश चौधरी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण




खोदी गईं सड़कों की मरम्मत न कराए
जाने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
- दो वर्ष पूर्व गांव में जल मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने को खोदी गईं थीं सड़कें
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोरिया। क्षेत्र के गांव ईलावांस देवल में जल निगम के विरोध में ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप है कि पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को ठेकेदार ने दोबारा से नहीं बनवाया। इससे आवागमन प्रभावित है।
रविवार को गांव के कुछ लोग गांव की मुख्य सड़क पर एकत्र हुए। जहां जल निगम के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि दो वर्ष पहले गांव में जल निगम का काम शुरू हुआ था। इसके लिए ठेकेदार के कर्मचारियों ने पाइप लाइन बिछाने के नाम पर गांव की प्रमुख सड़कें बीच में खोद डाली थीं। ठेकेदार के कर्मचारियों ने उस समय आश्वासन दिया था कि पाइप लाइन बिछाने के बाद दोबारा से सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी, लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद भी कर्मचारियों ने सड़कों की मरम्मत नहीं कराई है।

मुख्य सड़कें खुद जाने से गांव में आने-जाने वाले बाइक चालक ऊबड़-खाबड़ रास्ते होने के चलते गिरते रहते हैं। वहीं बरसात होने पर इन मार्गों से पैदल निकल पाना मुश्किल हो जाता है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रसेन, ओमप्रकाश, देवदत्त, झम्मन लाल, हीरालाल, गोधनलाल, गयादीन, राहुल आदि मौजूद रहे।

पिपरिया नवदिया जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

पिपरिया नवदिया जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

पिपरिया नवदिया जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

पिपरिया नवदिया जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

पिपरिया नवदिया जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

पिपरिया नवदिया जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

पिपरिया नवदिया जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

पिपरिया नवदिया जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

पिपरिया नवदिया जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

पिपरिया नवदिया जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed