फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   452 assistants will be appointed at Anganwadi centres in Pilibhit

Pilibhit News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर 452 सहायिकाओं की होगी नियुक्ति, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

Sat, 28 Feb 2026 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 28 Feb 2026 02:03 AM IST
सार

पीलीभीत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर जल्द ही 452 सहायिकाओं की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती होगी। 

विज्ञापन
452 assistants will be appointed at Anganwadi centres in Pilibhit
आंगनबाड़ी केंद्र(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जिले के करीब 140 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद रिक्त हैं। करीब 452 सहायिकाओं के पद भी खाली हैं। हालांकि सहायिकाओं की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। इसे जल्द ही पूरा करने का दावा भी किया जा रहा है। इसके बाद आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भी भर्ती की बात कही जा रही है। अफसरों ने इसके लिए कवायद भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गर्भवती, धात्री और नवजात शिशुओं की देखभाल व उनके उचित पोषण के लिए पोषाहार वितरण के लिए आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों पर नैनिहालों की शिक्षा सहित पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में 1960 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन हो रहा है। इन आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1820 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 1479 सहायिकाओं की तैनाती है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, जिले में करीब 140 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 481 सहायिकाओं के पद खाली हैं। इसको लेकर विभागीय स्तर से सहायिका पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 
विज्ञापन


इसमें 452 महिलाओं का चयन कर लिया गया है। इनके दस्तावेज जांचे जा रहे हैं। बाद में इनका प्रशिक्षण कराकर दायित्व दिया जाएगा। सहायिकाओं की भर्ती के बाद जिले में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती की प्रक्रिया पूरी करने की बात कही जा रही है। इसको लेकर भी अफसरों की ओर से कवायद तेज कर दी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी ने बताया कि 452 सहायिकाओं की नियुक्त प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इन्हें कार्य सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed