{"_id":"6564dfda1e2081f64b04a277","slug":"42-loudspeakers-were-removed-from-religious-places-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-8320-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धर्मिक स्थलाें से उतरवाए गए 42 लाउडस्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धर्मिक स्थलाें से उतरवाए गए 42 लाउडस्पीकर
Mon, 27 Nov 2023 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। डीजीपी के आदेश के बाद धार्मिक स्थलों से अधिक ध्वनि करने वाले 42 लाउडस्पीकर उतरवाए गए। कुछ स्थानों पर लाउडस्पीकरों की ध्वनि को कम कराया गया। साथ ही तेज ध्वनि के साथ लाउडस्पीकर न बजाने के निर्देश भी दिए गए।
सोमवार सुबह पांच बजे से सात बजे तक एएसपी अनिल कुमार यादव समेत जिले के सभी सीओ और थाना प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर मस्जिद व मंदिरों से लाउडस्पीकर उतरवाए। एएसपी ने बताया कि पूरे जिले में कुल 1555 लाउडस्पीकर लगे हुए हैं। इनमें 175 लाउडस्पीकरों की आवाज को कम कराया गया है। धार्मिक स्थलों के बाहर लगे 42 लाउडस्पीकर को जब्त किया गया है। मंदिर में पूजा अर्चना और मस्जिद में अजान के समय ही केवल मंदिर व मस्जिद परिसर में ही आवाज सुनाई दे। इसके अलावा क्षेत्र में स्थित मंदिर व मस्जिद पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र की आवाज को कम करने के निर्देश भी संबंधित को दिए गए। संवाद