{"_id":"5c4215ffbdec22734b4bcd1c","slug":"41547834879-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग के खिलाफ कार्रवाई को आगे आए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग के खिलाफ कार्रवाई को आगे आए ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांस शारदा क्षेत्र में जंगल से सटे इलाके में संचालित गौढ़ियों में आग लगने के मामले में कार्रवाई कराने के लिए ग्रामीण आगे आ गए हैं। गुरुवार को ग्रामीणों ने वनाधिकारियों के खिलाफ आरोपी पत्र एसपी को देकर मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
एसपी को दिए पत्र में कहां गया कि कई सालों से वह लोग जंगल सीमा से सटे क्षेत्र में खाली पड़ी भूमि पर गाय पालन का धंधा करते आ रहे है। इसके लिए उन लोंगो ने कच्चे झाला बनाकर गौढ़ी का संचालित की थी। आरोप है कि 14 जनवरी को दोपहर बाद संपूर्णानगर रेंज के वनाधिकारी सुभाष चंद्र एवं निर्मल सिंह दस से अधिक वनकर्मियों के साथ गौढ़ी पर पहुंचे। गंदी-गंदी गालियों देने के साथ उक्त सभी ने मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर गौढ़ियों में आग लगा दी। आग की चपेट में आकर गौढ़ियों में रखा घरेलू सामान जल गया। इसके अलावा कई पशु भी बुरी तरह झुलसकर मर गए। इस मामले की तहरीर देने के बाद भी हजारा पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रार्थना पत्र में राममूर्ति कश्यप, मोहम्मद मियां, नहरोसा के प्रधान समीउद्दीन, इंद्रदीप सिंह समेत लोंगो के हस्ताक्षर थे।