{"_id":"5b85a7af42c79246361b1c2e","slug":"41535485871-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलावतपुर में ईदगाह की दीवार भरभराकर गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलावतपुर में ईदगाह की दीवार भरभराकर गिरी
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
मंगलवार को नगर क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश राहत के साथ आफत भी लेकर आई। खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम सलावतपुर खेड़ी में बारिश के चलते ईदगाह की दीवार भरभराकर तेज आवाज के साथ गिर गई। दीवार की चपेट में आकर वहां पर लगा एक विद्युत पोल भी टूट गया। दीवार गिरने की आवाज सुनकर ईदगाह के आस पास रहने वाले लोग मकानों से बाहर निकल आए तो ईदगाह की दीवार गिरी मिली। गनीमत रही कि उस समय मार्ग से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। ईदगाह की दीवार की चपेट में आकर विद्युत पोल टूटने से बिजली भी ठप्प हो गई। ग्रामीणों ने बिजलीघर में फोन कर विद्युत कर्मियों को सूूचना देकर लाईन बंद कराई। साथ ही सलमान, जावेद, सलीम, उमरदीन, फुरकान आदि दिन भर ईदगाह की दीवार के मलबे को हटाने में जुटे रहे।