फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बारिश होने से राहत और आफत

बारिश होने से राहत और आफत

Fri, 24 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
बारिश होने से राहत और आफत
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश होने से जहां मौसम सुहावना होने के चलते लोगों ने तेज गर्मी से राहत की सांस ली, वही किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान इस बारिश को फसलों के लिए सोना साबित होना बता रहे हैं। साथ ही मार्गों पर हुए जलभराव, कीचड़ से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही कई दुकानों में पानी भर गया। इससे दुकानदारों का काफी नुकसान हो गया।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब सात बजे मौसम में अचानक आये बदलाव से आसमान में घनघोर घटा छा गई और हल्की बूंदा बांदी का दौर शुरू हो गया। कुछ ही देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। जो करीब एक घंटे तक लगातार बरसती रही। इससे मौसम सुहावना होने के चलते लोगों ने जहां तेज गर्मी से राहत की सांस ली। वही खेतों में खड़ी धान, गन्ना, चारे आदि की फसलें लहलहा उठी। किसानों के चेहरे बारिश होने पर खिल गए।
विज्ञापन

किसान देशपाल सिंह, प्रमोद धामा, ओमकार धामा, देवेंद्र सिंह, प्रदीप धामा आदि का कहना है कि यह बारिश खेतों में खड़ी फसलों के लिए सोना साबित होगी। बारिश से मार्गों पर घंटों तक हुए व्याप्त जलभराव, कीचड़ के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही दुकानदार सुखबीर तोमर, अमित गुप्ता, शकील, सुशील, पुष्पेंद्र, पवन, रवि चौधरी, राकेश कुमार समेत दर्जनों दुकानदारों की शहरी क्षेत्र में स्थित दुकानों में बारिश का पानी भी भर गया। इससे दुकानदारों का दुकान में रखा सामान भीगने से काफी नुकसान हुआ है। शहर क्षेत्र में जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीणों क्षेत्रों में जलभराव के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जिन लोगों के मकान तालाब के पास हैं, उनके घरों में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed