फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ...और शारदा के पेट में समाई चार एकड़ भूमि

...और शारदा के पेट में समाई चार एकड़ भूमि

Thu, 02 Aug 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
...और शारदा के पेट में समाई चार एकड़ भूमि
02 पीबीटीपी 14
विज्ञापन

...और शारदा के पेट में समाई चार एकड़ भूमि
लगातार शारदा के कटान से ग्रामीणों में फैला भय
क्रासर....
अभियंताओं की मनमानी के आगे डीएम का आदेश भी बेअसर
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा। शारदा का जल स्तर कम होने से क्षेत्र में हो रहे भू-कटान की रफ्तार भी कम हो गई है। नदी ने पिछले 24 घंटों में तीन किसानों की चार एकड़ और कृषि भूमि का कटान कर दिया। नदी पत्थर की बनी ठोकरों के निकट तक कटान करते पहुंच गई हैं। दो दिन पूर्व डीएम ने पीड़ित किसानों का दर्द सुनने के बाद बाढ़ खंड के अधिकारियों को धुरिया पलिया में बचाव कार्य कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी अभियंता यहां मात्र औपचारिकताएं निभा रहे हैं। किसानों का आरोप हैं कि अभियंता अपनी मनमानी के आगे डीएम डॉॅ. अखिलेश मिश्रा के आदेश को भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

शारदा गांव धुरिया पलिया में अभी भी तबाही मचा रही है। हालांकि दो दिनों से जलस्तर कम होने से अब कटान की गति भी धीमी पड़ गई है। कटान कम होने से क्षेत्रीय किसान राहत महसूस कर रहे हैं। धुरिया पलिया में नदी ने बीते 24 घंटों में किसान कमलाकर की दो एकड़ गन्ने, मेवा सिंह की एक एकड़ धान व सुरमुख सिंह की एक एकड़ गन्ने की फसल को कटान के चलते निगल लिया है। पिछले एक सप्ताह से कटान कर रही नदी धुरिया मार्ग के किनारे बनी पत्थर की ठोकरों के निकट पहुंच गई हैं। कटान की स्थिति को देखते हुए सोमवार को पीड़ित किसानों ने डीएम से मिलकर उन्हें कटान की स्थिति से अवगत कराया था जिस पर डीएम ने किसानों को धुरिया पलिया में बचाव कार्य कराने का आश्वासन दिया था। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को बाढ़ खंड के अभियंताओं ने धुरिया पलिया पहुंचकर बचाव कार्य शुरू करवाया, लेकिन कार्य मात्र खानापूरी तक सीमित रहा। गांव के प्रधान सत्य नारायण व पूर्व प्रधान हरेंद्र सिंह सहित किसानों ने बताया कि बाढ़ खंड के अभियंताओं ने मात्र कुछ बास काटकर नदी के किनारे डलवा दिए हैं। अभियंता डीएम के आदेश को गंभीरता से ना लेकर मात्र औपचारिकताएं निभा रहें हैं। किसानों ने बताया इसकी शिकायत वह डीएम से करेगें। रमनगरा बुझिया में भी कटान की गति कम हैं। यहां बचाव कार्य के लिए बैंबो कटर लगवाए जा रहे हैं। अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर धुरिया पलिया में बास काटकर लगवाए गए हैं। अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्य कराए जाएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed