{"_id":"5b33eb774f1c1b644d8b8f43","slug":"41530129271-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश होने से गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश होने से गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर क्षेत्र में मध्यम बारिश होने से जहां लोगों ने कुछ हद तक गर्मी से राहत की सांस ली। वही किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बता रहे हैं। दूसरी तरफ जलभराव होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार को सुबह करीब सात बजे मौसम में अचानक आए बदलाव से आसमान में घनघोर घटा छा गई और हल्की बूंदा बांदी का दौर शुरू हो गया। करीब एक घंटे तक मध्यम बारिश नगर क्षेत्र में हुई। इससे लोगों ने काफी हद तक गर्मी से राहत की सांस ली। साथ ही खेतों में खड़ी धान, गन्ना, ज्वार आदि फसलों के लिए लाभकारी रही। किसानों के चेहरे बारिश होने पर खिल गए। किसान ओमकार धामा, देशपाल धामा, प्रमोद धामा, धनपाल आदि ने कहा बारिश खेतों में खड़ी फसल के लिए लाभकारी है। बारिश के कारण शहर के अधिकांश मार्गों पर व्याप्त जलभराव हो गया। मुख्य मार्ग पर जलभराव होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने पालिका से शहर के नाली और नालों की सफाई कराने की मांग की।