{"_id":"5b240c004f1c1ba86e8b8428","slug":"41529089024-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"....जब बारिश के साथ आसमान से बरसी मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
....जब बारिश के साथ आसमान से बरसी मिट्टी
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
....जब बारिश के साथ आसमान से बरसी धूल
15 पीबीटीपी 30
अमर उजाला ब्यूरो
मझोला। बारिश के साथ ओले गिरने की घटनाएं अक्सर देखने सुनने को मिलती हैं लेकिन शुक्रवार को सुबह बारिश के साथ धूल और मिट्टी भी आसमान से गिरी से जिससे एक ओर जहां राह चलते लोगों के कपड़े और वाहन गंदे हो गए वहीं खेतों की फसल व छत, पानी के टैंक आदि पर भी मिट्टी जम गई।
पिछले दो दिन से आसमान में धुंध से छाई हुई है जिससे आंधी आने की आशंका व्यक्त की जा रही थी। बृहस्पतिवार रात के समय करीब दो तीन घंटे जमकर बारिश हुई लेकिन मौसम साफ नहीं हुआ। सुबह लगभग छह बजे लोग घरों से टहलने को निकले थे कोई खेतों पर काम करने गया था। अचानक बारिश हुई जिसका पानी काफी गंदा (मटमैला) था। मिट्टी युक्त पानी की बारिश जब लोगों के कपड़ों पर पड़ी तो वह हैरान रह गए। आसपास देखा तो बारिश से हर सामान पर मिट्टी की पर्त चढ़ती नजर आई। लोगों ने बताया कि ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि बारिश के साथ मिट्टी बरस रही हो। करीब 15 से 20 मिनट तक हुई बरसात से खेतों पर खड़ी फसल के पत्तों पर मिट्टी की पर्त जमा हो गई वहीं अन्य सामान भी मिट्टी से गंदे हो गए। इसकी कस्बे में काफी चर्चा है। इस बाबत जानकारी करने पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि ऐसा देखने को नहीं मिलता है। आसमान में धूल छाई हुई है संभवत: वहीं बारिश के साथ गिरी होगी।