{"_id":"5a15bdfc4f1c1b70548bede8","slug":"41511374332-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृदा परीक्षण की हकीकत परखने पहुंची केंद्रीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृदा परीक्षण की हकीकत परखने पहुंची केंद्रीय टीम
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
मृदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत से लिए नमूने, जांच कर होगा मिलान
कृषि विभाग की मृदा परीक्षण योजना की हकीकत परखने के लिए दो सदस्यीय केंद्रीय टीम पीलीभीत पहुंची। कृषि अधिकारियों के साथ टीम ने खेत में पहुंचकर नमूने लिए। इसकी जांच करने के बाद स्थानीय स्तर पर हुई जांच से मिलान किया जाएगा।
प्रधानमंत्री के आह्वान पर कृषि विभाग प्रत्येक खेत का नमूना लेकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित कर रहा है। इसके लिए कृषि विभाग ने ढाई एकड़ का ग्रिड बनाकर मिट्टी के नमूने एकत्र किए थे। जिले के सभी ब्लॉकों में चल रही इस योजना की हकीकत परखने के लिए बुधवार को भारत सरकार की ओर से सहायक क्षेत्राधिकारी हुकुम सिंह एवं डॉ. अश्विन चेके की दो सदस्यीय टीम पीलीभीत पहुंची। कृषि उपनिदेशक डीबी सिंह टीम ने मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के लौकहा ग्राम पंचायत के गांव कुर्रैया पहुंचकर एक ग्रिड से पांच नमूने एकत्र किए। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों से भी मृदा नमूने लेने एवं उनकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाबत जानकारी की। कृषि उपनिदेशक डीबी सिंह ने बताया कि टीम एकत्र किए गए नमूनों को अपने साथ ले गई। इन नमूनों की वह अपने स्तर से जांच करेगी, जिसका मिलान स्थानीय लैब में हुए मृदा परीक्षण की रिपोर्ट से किया जाएगा। इस दौरान एडीओ पीपी सिंह, बसंतलाल, प्रदीप मिश्रा, डा. वीरेंद्र गंगवार, प्रधान रामबहादुर, मुन्ना लाल सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।