{"_id":"598f5f374f1c1be87e8b4a6e","slug":"41502568247-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम रेड की क्रिकेट टीम रही विजेता।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम रेड की क्रिकेट टीम रही विजेता।
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में स्टेडियम रेड टीम ने स्टेडियम ग्रीन टीम को हराकर मैच जीत लिया।
शनिवार को खेकड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान में मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसका शुभारंभ एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक ने टास उछालकर किया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी कर स्टेडियम रेड की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में तीन विकेट खोकर 118 रन बनाए। इसमें पुष्पेंद्र ने 65, सलीम ने 15 एवं प्रशांत ने 13 रन का योगदान दिया। स्टेडियम ग्रीन की टीम के गेंदबाज साहिल कौशिक ने दो और दिलशाद ने एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी कर स्टेडियम ग्रीन की टीम केवल 73 रन ही बना सकी। इसमें साहिल ने 45 एवं दिलशाद ने 30 रन का योगदान दिया। स्टेडियम रेड की टीम के गेंदबाज पुष्पेंद्र ने चार, अमित ने दो और सलीम ने एक विकेट लिया। पुष्पेंद्र को मैन आफ दा मैच घोषित किया । मैच की अंपायरिंग आदेश कुमार और सागर तथा स्कोरिंग जतिन ने की।