{"_id":"5975e9de4f1c1b4e7e8b485f","slug":"41500899806-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पार्टी विशेष के लिए काम कर रहे जहानाबाद एसएचओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पार्टी विशेष के लिए काम कर रहे जहानाबाद एसएचओ
Updated Mon, 24 Jul 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एक पार्टी विशेष के लिए काम करने और उससे जुड़े नेताओं संग साठगांठ करने का आरोप जहानाबाद थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा पर लगा है। शहर विधायक संजय सिंह गंगवार के डीजीपी से शिकायत करने के बाद जिला स्तर से एसपी से आख्या तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर एसएचओ की जांच कराई जाएगी।
शहर विधायक ने डीजीपी से की गई शिकायत में जहानाबाद एचएसओ पर आरोप लगाया कि वह फरियादियों की सुनवाई में रुचि नहीं ले रहे। उनका अधिक ध्यान एक पार्टी से जुड़े लोगों से है। जिनको विशेष तवज्जोह देने के साथ ही साठगांठ कर कार्य किया जाता है। इसके अलावा भी कई संगीन आरोप लगाते हुए एसएचओ को गैर जनपद स्थानांतरण कराने की मांग की गई। विधायक से शिकायत मिलने पर पुलिस महकमें के उच्चाधिकारी गंभीर हुए और पूरे मामले को लेकर एक रिपोर्ट एसपी पीलीभीत से मांगी गई। इसमें उनकी पूर्व की तैनाती के अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी जवाब मांगा गया है। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि शिकायत में एसएचओ के अलावा परेवा वैश्य चौकी पर तैनात एक अंडर ट्रेनिंग दरोगा पर भी आरोप लगाए गए थे। जिसको अंडर ट्रेनिंग होने के कारण वहां से हटा दिया गया है। एसएचओ को लेकर आख्या बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। इसकी स्थानीय स्तर पर भी जांच कराई जाएगी। उधर विघायक संजय सिंह गंगवार ने भी शिायत करने की बात को स्वीकार किया है।