फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   हाईस्कूल का 90.57 व इंटर का 79.52 फीसदी रहा रिजल्ट

हाईस्कूल का 90.57 व इंटर का 79.52 फीसदी रहा रिजल्ट

Fri, 09 Jun 2017 06:03 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल का 90.57 व इंटर का 79.52 फीसदी रहा रिजल्ट
पीलीभीत। जिले में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गया। हाईस्कूल का परीक्षाफल 90.57 प्रतिशत जबकि इंटर का 79.52 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर की छात्रा स्मृति सिंह ने 81.67 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में तीन छात्राओं की तिकड़ी ने जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इसमें अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की शुभांगी तिवारी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर की निहारिका अवस्थी व जया गंगवार ने 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिला टॉप किया। वहीं हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर के रजत कुमार ने 89.67 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरा व इसी विद्यालय के ही धीरेंद्र कुमार व रमन गंगवार ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान पाया। इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर की शिवांगी मिश्रा ने 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा तथा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर की सरस्वती शर्मा ने 92.20 प्रतिशत अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान पाया। हाईस्कूल व इंटर की टॉपटेन सूची में इस बार लड़कियों के अपेक्षा लड़कों ने बाजी मारी। हाईस्कूल की टॉपटेन सूची में 12 छात्र व सात छात्राओं ने जगह बनाई, जबकि इंटर की टॉपटेन सूची में नौ छात्र व सात छात्राओं ने स्थान पाया।
विज्ञापन

000
हाईस्कूल
कुल पंजीकृत- 29790
उत्तीर्ण- 26849
अनुत्तीर्ण- 2812
कुल प्रतिशत-90.57
000
इंटरमीडिएट
कुल पंजीकृत-25046
उत्तीर्ण- 18932
अनुतीर्ण-4873
कुल प्रतिशत-79.52
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed