{"_id":"66f05330214072f10c01f590","slug":"400-cheated-depositors-staged-symbolic-arrest-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122882-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ठगी के शिकार 400 जमाकर्ताओं ने दी सांकेतिक गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ठगी के शिकार 400 जमाकर्ताओं ने दी सांकेतिक गिरफ्तारी
विज्ञापन
पीलीभीत के कलक्ट्रेट तिराहे के पास एकत्र ठगी पीड़ित ।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के तत्वावधान में 400 लोगों ने रविवार को कलक्ट्रेट तिराहे पर धरना देकर जेल भरो आंदोलन के तहत सांकेतिक गिरफ्तारी दी। बाद में सभी को निजी मुचकले पर रिहा कर दिया गया।
बता दें कि कृषि भवन परिसर में 22 दिनों से ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार से जुड़े लोग विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना था कि ज्ञापन देने के बावजूद मांगों का समाधान नहीं कराया जा रहा। इसी के तहत जमाकर्ता परिवार के तत्वावधान में जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारी देने की घोषणा की गई। इसके तहत रविवार को बड़ी संख्या में जमाकर्ता कलक्ट्रेट तिराहे पर एकत्र हुए।
सूचना के बाद कोतवाल नरेश त्यागी और सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भी वहां पहुंच गए। बातचीत कर समझाने की कोशिश की गई वह सभी गिरफ्तारी देने पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने 400 लोगों की सूची बनाकर गिरफ्तारी की घोषणा की।
विज्ञापन
बाद में मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। गिरफ्तारी देने वालो में जिला सचिव नंद किशोर राठौर, सगीर अहमद, बली हुसैन, हीरालाल वर्मा, परमजीत सिंह, महेश चंद्र त्रिवेदी, अमर सिंह समेत 400 लोग शामिल रहे।