फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   40 thousand rupees were crossed from the young man's account by changing the ATM card

Pilibhit News: एटीएम कार्ड बदलकर युवक के खाते से पार कर दिए 40 हजार

Sat, 16 Mar 2024 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees were crossed from the young man's account by changing the ATM card
बीसलपुर। मदद करने के बहाने जालसाजों ने एटीएम कार्ड बदलकर युवक के खाते से 40 हजार रुपये पार दिए। खाते से रुपये कटने का मैसेज आया तो युवक के होश उड़ गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मोहल्ला पटेल नगर निवासी अनुज गंगवार ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह पीलीभीत बस स्टैंड के पास भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था। एटीएम में पहले से दो युवक मौजूद थे। एटीएम से रुपये निकालने की पूरी जानकारी न होने पर अनुज ने युवकों से मदद मांगी।
विज्ञापन

एक जालसाज ने मदद करने का नाटक कर अनुज का एटीएम कार्ड बदल लिया। अनुज के एटीएम से जाते ही उसके खाते से 40 हजार निकाल लिए। रुपये निकालने का मैसेज आया तो अनुज के पैरों के तले से जमीन खिसक गई। वह भागकर एटीएम पर पहुंचा। तब तक दोनों जालसाज जा चुके थे। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed