{"_id":"5ffe21f989655f42dfaa4b46ec1e2578","slug":"38-teachers-were-missing-from-school-pay-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 शिक्षक स्कूल से गायब मिले, वेतन काटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 शिक्षक स्कूल से गायब मिले, वेतन काटा
पीलीभीत।
Updated Thu, 14 Jan 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए और पांच पांच खंड शिक्षा अधिकारियों ने बरखेड़ा ब्लाक के करीब 72 परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान 38 शिक्षक स्कूल से गायब मिले। इस पर बीएसए ने गैरहाजिर शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंडरी, प्राथमिक विद्यालय जगीपुर जैतपुर, प्राथमिक विद्यालय मुड़िया हुलास, उच्च प्राथमिक विद्यालय कबूलपुर आदि स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक गैरहाजिर मिले। कुछ स्कूलों में छात्र संख्या काफी कम पाई गई। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी उमेश गौतम, डीएन राणा, पीएस राणा, लक्ष्मी नारायण व मदनलाल वर्मा ने भी कई स्कूलों का निरीक्षण किया। बीएसए ने बताया कि बृहस्पतिवार को 72 स्कूूलों का निरीक्षण किया। इसमें शिक्षक डालचंद, रामप्रकाश, मंजूलता, सतीश कुमार, ममता जायसवाल, कंचन गंगवार, ममता देवी, पृथ्वीपाल, आशा देवी, फूलचंद, रितेश कुमार, कमल किशोर, पीतांबर बाबू, भूपेंद्र कुमार, महादेवी मिश्रा, किरन शर्मा, विवेक प्रताप सिंह, अर्चना, अंकित अवस्थी, कुसुम देवी, रामपाल, नीलम सागर, निर्मला देवी, सुधारानी, सीमा देवी, साक्षी शर्मा, मंजूलता दीक्षित, गौरव, अर्चना सागर, हेडमास्टर गंगासहाय, हरप्रसाद, अनुदेशक किरन देवी, रोहित शर्मा, सतीश कुमार, पारूल अग्रवाल, किशोरी देवी समेत करीब 38 शिक्षक गैरहाजिर मिले हैं। इन सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
अवकाश लेना है तो नौ बजे तक देें सूचना
बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि जो शिक्षक अवकाश लेना चाहते हैं वे इसकी सूचना छुट्टी के दिन सुबह नौ बजे तक अपने विद्यालय के हेडमास्टर या खंड शिक्षा अधिकारी को दे दें। अगर नौ बजे के बाद अवकाश की सूचना दी जाती है तो संबंधित शिक्षक गैरहाजिर माना जाएगा।
विज्ञापन