फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   37380 children take the vaccine Grbwation

37380 बच्चों और गर्भवतियों को लगेंगे टीके

Tue, 03 Nov 2015 07:09 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 03 Nov 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की आरे से जिले में चार नवंबर से शुरू होने वाले मिशन इंद्रधनुष फेज टू में इस बार सात के स्थान पर आठ जानलेवा बीमारियों से बचाव को टीकाकरण किया जाएगा। अभियान के तहत 37380 बच्चों और गर्भवर्ती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा।

विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी सिंह ने मंगलवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर अप्रैल माह से मिशन इंद्रधनुष की शुरूआत की गई थी। इसके फर्स्ट फेज में हुए चार चरणों में 17626 गर्भवती महिलाओं और शून्य से दो वर्ष तक के 10274 बच्चों का पूर्ण प्रतिरक्षण व 8986 बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण किया गया था।
विज्ञापन

अब शासन द्वारा मिशन इंद्रधनुष फेज टू शुरू किया जा रहा है। फेज टू का अभियान नवंबर से फरवरी तक चार चरणों में चलाया जाएगा। जिले में पहला चरण चार नवंबर से दस नवंबर तक चलाया जाएगा। जिसमें करीब 1300 चिंहित स्थलों पर टीकाकरण सत्र लगाए जाएंगे। इसमें शून्य से दो वर्ष तक के 27850 बच्चे व 9530 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीकाकरण की जिम्मेदारी 202 एएनएम को सौंपी गई है।  टीकाकरण के लिए बुलाने का कार्य आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा किया जाएगा। फेज टू में इस बार जेई (जैपनीज इंसेफ्लाइटिस) से बचाव को टीकारण किया जाएगा। सीएमओ ने जनप्रतिनिधियों ने टीकाकरण कार्य में सहयोग करने की अपील की। प्रेस कांफ्रेंस में एसीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी, डा. हर्षा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed