फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   371 of the district's life in a tight spot Grbwation

जिले की 371 गर्भवतियों की जान सांसत में

Sat, 06 Feb 2016 11:00 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sat, 06 Feb 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
371 of the district's life in a tight spot Grbwation
जिले में 10,600 गर्भवती महिलाएं रक्त अल्पता (एनीमिया) का शिकार हैं। इसमें 371 गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन की मात्रा सात ग्राम से भी कम है। यह खुलासा जिले में 27 जनवरी से चले मातृत्व सप्ताह के जांच के दौरान हुआ।
विज्ञापन

जिले में मातृ व शिशु मृत्युदर में कमी लाने को सेहत महकमे द्वारा 27 फरवरी से तीन फरवरी तक मातृत्व सप्ताह का आयोजन किया गया था। इसके तहत प्रत्येक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा आठ दिनों में जिले भर 17,119 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इसमें 1611 गर्भवतियों को मुख्य जटिलता वाली महिलाओं के रूप में चिन्ह्ति किया गया। मुख्य जटिलता वाली महिलाओं के इलाज के लिए जिला और ब्लाक स्तर पर एचआरपी क्लीनिक स्थापित की गई। पांच फरवरी से 1604 गर्भवतियों का इलाज इन एचआरपी क्लीनिकों पर शुरू किया गया है।
विज्ञापन


371 गर्भवतियों में पाई गई बेहद जटिलता
मातृत्व सप्ताह में जांच के दौरान जिले की हजारों गर्भवती महिलाओं में खून की भारी कमी पाई गई। स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 10,229 गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन 11 ग्राम से कम, जबकि 371 महिलाओं में सात ग्राम से कम खून पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मातृत्व सप्ताह के दौरान चिह्नित जटिलता वाली महिलाओं का इलाज एचआरपी क्लीनिकों पर किया जा रहा है। महिलाओं को कोई सुविधा न हो, इसको लेकर चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
- डॉ. ओपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed