{"_id":"66eb117d2703cd9b480dfdb5","slug":"33-kva-wire-broke-power-supply-of-25-localities-was-disrupted-for-two-hours-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-122625-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 33 केवीए का तार टूटा, दो घंटे गुल रही 25 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 33 केवीए का तार टूटा, दो घंटे गुल रही 25 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
बिजली सही करता कर्मी।स्रोत:ऊर्जा निगम
पीलीभीत। पूरनपुर हाईवे पर तकनीकी खराबी आने से 33केवीए का तार टूटकर गिर गया। इससे रामलीला फीडर से जुड़े 25 मोहल्लों की करीब दो घंटे बिजली गुल रही। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में भी बिजली कटौती की समस्या बनी रही।
बरसात के बाद से लगातार शहर में बिजली कटौती की समस्या बरकरार है। कभी ट्रांसफार्मर में फॉल्ट तो कहीं तार के टूटने से बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मंगलवार की देर रात करीब साढ़े नौ बजे पूरनपुर हाईवे पर एक पंप के नजदीक 33 केवीए का तार टूट गया। इससे शहर के सुनगढ़ी, नई बस्ती, काला मंदिर, दूधिया मंदिर, खैरूल्ला शाह, तुलाराम, मोहल्ला गोपाल सिंह, मंडी के आसपास, स्टेशन रोड, लाल रोड समेत करीब 25 मोहल्लों की बिजली करीब दो घंटे तक बाधित रही। इससे शहर के सात हजार उपभोक्ता प्रभावित रहे।
इसके अलावा बुधवार को शहर के जेपी रोड, बेनी चौधरी, एकता सरोवर, अशोक कॉलोनी, एकता नगर स्टेडियम रोड, सुरभि कॉलोनी, निरंजन कुंज, अवध नगर समेत अन्य इलाकों में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि 33 केवीए का तार टूटने से बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई थी, जिसे रात में ही सही करा लिया गया।