{"_id":"69f103c941e4a0645609b224","slug":"32-players-selected-in-under-14-cricket-trials-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-158322-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल में 32 खिलाड़ियों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल में 32 खिलाड़ियों का हुआ चयन
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
एलएचएसएफ क्रिकेट मैदान पर ट्रायल में प्रतिभाग करते क्रिकेट खिलाड़ी। स्रोत एसोसिएशन
- फोटो : मोतीपुर थाने के बाहर से रिश्वत लेते गिरफ्तार चौकी इंचार्ज।
पीलीभीत। क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल में जिले के उभरते खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें 32 खिलाड़ियों का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
पीलीभीत क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से एलएचएसएफ क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार को अंडर-14 खिलाड़ियों के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। इस ट्रायल में वही खिलाड़ी शामिल हुए, जिन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पोर्टल पर पहले से पंजीकरण कराया था। कुल 32 खिलाड़ियों ने इसमें भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की क्षमता को परखने के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया में प्रदर्शन, तकनीक और खेल के प्रति समझ को प्रमुख आधार बनाया गया। ट्रायल का संचालन एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी राजेश शर्मा और मोहित अग्रवाल ने किया, जबकि एलएचएसएफ के क्रिकेट कोच मनोज कुमार ने खिलाड़ियों का परीक्षण किया। इस दौरान मेंबर राजेश कुमार गंगवार और आयुष कुमार भी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। चयनित खिलाड़ियों को अब मंडल स्तरीय क्रिकेट ट्रायल में भेजा जाएगा, जहां वे जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।