फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पहले बंद कर दिया पानी, अब काट दी बिजली सप्लाई

पहले बंद कर दिया पानी, अब काट दी बिजली सप्लाई

Sun, 03 Feb 2019 12:24 AM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
पहले बंद कर दिया पानी, अब काट दी बिजली सप्लाई
मझोला। पिछले आठ सालों से बंद पड़ी मझोला चीनी मिल के लिस्टेड कर्मकार और मृतक आश्रित, न्यायालय में विचाराधीन कर्मचारियों के लगभग 70 परिवार मिल की आवासीय कॉलोनी में रहते है। इनका दो वर्ष पूर्व पानी बंद कर दिया गया और 31 जनवरी को पावर कॉरपोरेशन का बकाया बताकर बिजली बंद कर दी गई। जिससे यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। कॉलोनी के लोग भी बिजली, पानी के बिना काफी परेशान है। शनिवार को कॉलोनी के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

वर्ष 2009-10 में चीनी मिल बंद हो गई थी। मिल बंद होने के बाद भी कर्मचारियों के 70 परिवार आवासीय कॉलोनी में रहते है। मिल प्रशासन ने दो वर्ष पूर्व इन परिवारों की पानी की सप्लाई बंद करा दी थी। तब नगर पंचायत के वार्ड तीन और आठ में कॉलोनी आने के वजह से पंचायत प्रशासन ने इंडिया मार्का हैंडपंप लगवा दिए थे। इन हैंड पंपों से दूषित पानी आने के कारण लोग बीमार पड़ने लगे और बीमारियां फैलने लगी। लोगों ने इन हैंडपंपों का पानी पीना बंद कर दिया और खुद ही वैकल्पिक व्यवस्था कर ली। मिल प्रशासन की प्रताड़ना यहीं नहीं रुकी, उसने 31 जनवरी को पावर कॉरपोरेशन का बकाया बताते हुए कॉलोनी की बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी।
विज्ञापन

बच्चों के भविष्य को लेकर गरजे कर्मचारी
कर्मचारियों ने कॉलोनी की बिजली और पानी चालू करने के लिए शनिवार को कॉलोनी में ही एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि मिल प्रशासन ने कर्मचारियों को गुमराह कर बेरोजगार कर दिया। सात फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। बिजली बंदकर मिल प्रशासन ने बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेलने का काम भी किया है। प्रदर्शन करने वालों में हर नारायण शुक्ला, राम नरेश यादव, हर प्रसाद, अतुल शुक्ला, सुरेश वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल प्रशासन की बढ़ती जा रही ज्यादती
मिल मजदूर संघ के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक के हस्तक्षेप पर कॉलोनी में बच्चों की पढ़ाई के लिए सुबह शाम तीन-तीन घंटे सप्लाई दी जा रही थी, लेकिन मिल प्रशासन ने अब वह भी बंद कर दी है। चहारदीवारी टूटी होने के कारण आवासों में जंगली जानवरों और चोरी की खतरा बना रहता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed