{"_id":"5bd9a611bdec221c33788bdb","slug":"31540990481-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी में अजगर निकलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी में अजगर निकलने से मचा हड़कंप
Updated Wed, 31 Oct 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा क्षेत्र के गाजीपुर मुगल गांव के आबादी क्षेत्र में बुधवार सुबह अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे यूपी 100 के पुलिस कर्मियों के सूझबूझ के चलते अजगर को कब्जे में लिया जा सका। वहीं वनकर्मियों ने दियोरिया रेंज के जंगल में अजगर को छोड़ दिया।
टाइगर रिजर्व के जंगल से दूर आबादी क्षेत्र में बाघ व तेंदुए के साथ अजगर की मौजूदगी भी बढ़ने लगी है। चार दिन पूर्व बराही रेंज के नौजल्हा गांव की आबादी क्षेत्र में विशाल अजगर निकलने से हड़कंप मच गया था। वहीं मंगलवार को माधोटांडा क्षेत्र के नरायनपुर बुजुर्ग गांव के निकट खेत में अजगर निकलने से दहशत फैल गई थी। इधर बुधवार सुबह बरेखड़ा क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य हाईवे मार्ग से सटे गाजीपुर मुगल गांव के ग्रामीणों में उस समय हड़कंप गया जब आबादी क्षेत्र में करीब पचास किग्रा का अजगर निकल आया। अजगर देखने को ग्रामीण की भारी भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। इसकी सूचना यूपी 100 को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी प्रताप सिंह व संजय कुमार ने सूझबूझ के साथ अजगर को पकड़ कर थाने ले आए। कुछ देर बाद थाने पहुंचे वन रक्षक ने अजगर को अपने कब्जे में ले लिया। वन रक्षक जोगा सिंह ने बताया कि पकड़े गए अजगर को दियोरिया रेंज के जंगल में छोड़ दिया गया है।