{"_id":"5b217b144f1c1b6d4d8b64ea","slug":"31528920852-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने से गुस्साई आंगनबाड़ी और सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने से गुस्साई आंगनबाड़ी और सहायक
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। सात माह से मानदेय नहीं मिलने से गुस्साई आंगनबाड़ी और सहायक ने बुधवार को प्रदर्शन किया और शीघ्र भुगतान नहीं होने पर टीबी कार्यक्रम को रोकने और उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री राज्य कर्मचारी बनाने, समान कार्य समान मानदेय के आधार पर मानदेय बढ़ोतरी करने आदि मुद्दों को लेकर आंदोलन कर चुकी हैं। आंगनबाड़ी सविता, सीमा, अनिता, वसुंधरा, पुष्पा, नसीम, संगीता, बबीता, शीला, क्षमा आदि ने बताया कि आंदोलन के दौरान उनका तीन माह का मानदेय भी रोक दिया था, इसे समझौते के बाद देने का आश्वासन मिला, लेकिन ना तो तीन माह का मानदेय मिला, अब विगत चार माह से मानदेय नहीं मिल रहा है। इससे वह आर्थिक संकट से गुजर रही है। वेतन को लेकर वह कई बार अधिकारियों से मिल चुकी हैं, लेकिन किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इतना ही नहीं किराये पर चलने वाले कई आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया भी रुका हुआ है। आंगनबाड़ी और सहायिकाओं ने कहा यदि उनके मानदेय का शीघ्र भुगतान नहीं किया तो वह टीबी कार्यक्रम को रोककर आंदोलन करेगी। दूसरी तरफ कार्यवाहक डीपीओ बीना बजाज ने बताया कि मानदेय भुगतान की बाधाओं को दूर किया जा रहा है। शीघ्र भुगतान कराया जाएगा।