फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP is the biggest factory to spread lies: Ashutosh

देश में भाजपा झूठ फैलाने की सबसे बड़ी फैक्ट्री: आशुतोष

Mon, 20 Nov 2017 12:40 AM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Mon, 20 Nov 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
BJP is the biggest factory to spread lies: Ashutosh
पीलीभीत। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष ने कहा कि जाति-धर्म के नाम पर नफरत की फसल बोकर चुनाव में वोट के रुप में उसका फायदा लेने का काम भारतीय जनता पार्टी करती है। देश में झूठ फैलाने की सबसे बड़ी फैक्ट्री का दर्जा किसी को दिया जा सकता है तो वह भाजपा है। रविवार को नगर पालिका पीलीभीत में पार्टी की अध्यक्ष पद प्रत्याशी हिना जिलानी के समर्थन में सभा और जनसंपर्क को आए थे। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर जिले की सांसद मेनका गांधी पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

पार्टी प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जिले की सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने जिले को विकास में काफी पीछे छोड़ दिया है। तीन दशक से वह चुनाव जीत कर जिले में विकास का काम नहीं किया। अगर वह चाहतीं तो जिले की तस्वीर बदली जा सकती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीएसटी के फैसले को भी जनता की कमर तोड़ने वाला बताया। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर कहा कि वह लंबे समय से सांसद रहे, इसके बाद भी गोरखपुर अस्पताल की तस्वीर नहीं बदल सके। बसपा, सपा, कांग्रेस सभी सरकारों के बाद एक मौका जनता ने बड़ी उम्मीद से भाजपा को यूपी में दिया, लेकिन उस पर क्षण भर काम नहीं हो सका है। दिल्ली में केजरीवाल सरकार की ओर से कराए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए अब यूपी में नगर निकाय चुनाव में बड़े पैमाने पर जीत का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed